Sunday, February 23, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशHimachal: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, NAAC से मिला ए ग्रेड

Himachal: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, NAAC से मिला ए ग्रेड

Himachal Central University: धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (Himachal Central University) को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा ए ग्रेड का मूल्यांकन किया गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय एनएएसी द्वारा ए ग्रेड प्राप्त करने वाला हिमाचल का पहला और एकमात्र शैक्षणिक संस्थान बन गया है जो एक बड़ी उपलब्धि है। विश्वविद्यालय को 3.42 अंक प्राप्त हुए हैं।

केंद्रीय विश्वविद्यालय (Himachal Central University) के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि 19 जुलाई को विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद से ए ग्रेड मिला है। भारत में उच्च शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता निर्धारित करने के लिए प्रत्येक प्रमुख मापदंडों पर विचार करके विश्वविद्यालय (Himachal Central University) को यह ग्रेड प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि रैंकिंग सीजीपीए ग्रेडिंग सिस्टम के अनुसार दी जाती है। इसमें अधिकतम सीजीपीए चार और न्यूनतम 1.5 अंक है। अगर सीजीपीए 3.26 से 3.50 के बीच है तो यूनिवर्सिटी या कॉलेज को ए ग्रेड मिलता है।

ये भी पढ़ें..Kangra: कांगड़ा में झड़प के मामले में 16 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय (Himachal Central University) को ए प्लस ग्रेड मिलने के पीछे शिक्षाविदों के अनुभवी नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने बताया कि नैक द्वारा विश्वविद्यालय के लिए सात मापदंड तय किये गये थे। इन सात मानदंडों पर खरा उतरने के कारण नैक के मूल्यांकन में 3.42 अंक मिले हैं, जिसके चलते विश्वविद्यालय को ए ग्रेड मिला है। उन्होंने ए ग्रेड मिलने का श्रेय शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक, शोधार्थियों एवं सभी कर्मियों को दिया है। वहीं, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने भी विश्वविद्यालय के कुलपति को बधाई दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें