Home देश ‘मंडी से बाहर सेब बेच रहे बागवान, पलायन को हो रहे मजबूर’,...

‘मंडी से बाहर सेब बेच रहे बागवान, पलायन को हो रहे मजबूर’, भाजपा ने सरकार को घेरा

bjp-spokesperson-himachal

शिमला: हिमाचल प्रदेश में विपक्षी भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुक्खू सरकार पर बागवानों के हितों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलबीर सिंह वर्मा (Balbir Singh Verma) ने गुरुवार को शिमला में कहा कि सरकार की विफलता के कारण अब सेब मंडियों के बाहर भी खरीदा जा रहा है। पराला मंडी से बाहर सेब बेचने की प्रक्रिया चल रही है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा प्रवक्ता Balbir Singh Verma ने बागवानी मंत्री से जानना चाहा कि मंडियों के बाहर से सेब खरीदने वाले कौन लोग हैं। इनकी लगातार शिकायतें एसडीएम और पुलिस को भी मिल रही हैं, लेकिन इनके खिलाफ कार्रवाई इतनी तेजी से होती नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि आढ़ती और लोडर हड़ताल पर जा रहे हैं। पराला और सोलन मंडी में लगातार हड़ताल चल रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में HPMC के खरीद केंद्र खुले हैं, लेकिन उनकी स्थिति क्या है, यह सभी जानते हैं, उन केंद्रों में बागवान सेब नहीं बेच रहे हैं।

ये भी पढ़ें..Himachal Cloudburst: सिरमौरी ताल में बादल फटा, एक ही परिवार के पांच लोग लापता

बलबीर वर्मा Balbir Singh Verma ने कहा कि कांग्रेस राज में बागवान बहुत परेशान हैं और चंडीगढ़, दिल्ली और मुंबई की ओर पलायन कर रहे हैं, इससे हिमाचल प्रदेश को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई बागवानों के पास पुरानी पेटियां पड़ी हुई हैं और कई जगह तो यहां तक ​​नौबत आ गई है कि 28 किलो सेब की कीमत 24 किलो के हिसाब से मिल रही है। सरकार को इस संबंध में कोई ठोस नीति बनानी चाहिए। भाजपा प्रति किलो के हिसाब से सेब बेचने के पक्ष में है और इससे बागवानों को काफी फायदा होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version