महाराष्ट्र मनोरंजन

कंगना रनौत ने मुंबई को बताया POK तो बॉलीवुड के इन सितारों ने दिया करारा जवाब

 

दिल्ली:  हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने वाली बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) बताया है, जिसे लेकर लोग इन पर जमकर निशाना साध रहे हैं। दरअसल, बीते दिन शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना पर मुंबई पुलिस का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्हें मुंबई वापस न लौटने की सलाह दी थी। इस पर कंगना रनौत ने कहा कि मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा क्यों महसूस हो रही है। जिसके बाद कंगना रनौत के इस ट्वीट को लेकर बॉलीवुड सितारे भड़के नजर आए। जानिए किन सितारों ने कंगना को क्या जवाब दिया...

संजय राउत की बात पर कंगना रनौत ने ट्वीट किया, "शिवसेना नेता संजन राउत मुझे खुली धमकी दे रहे हैं और मुंबई वापस न लौटने की सलाह दे रहे हैं। मुंबई की गलियों में आजादी के बाद अब यह खुली धमकियां। मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा क्यों महसूस हो रहा है?" एक्ट्रेस के मुंबई को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) बताने पर रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, "मुंबई हिंदुस्तान है।"

यह भी पढ़ें-  लॉकडाउन में ‘बिल्लो तू आग’ गाना लॉन्च करने की हनी सिंह ने बताई वजह

वहीं, उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "महाराष्ट्र भारत का सांस्कृतिक और बौद्धिक चेहरा है। यह महान शिवाजी महाराज की धरती है। मुंबई ने लाखों भारतीयों को खिलाया है और उन्हें नाम और शोहरत दी है। केवल कृतघ्न लोग ही इसकी तुलना पीओके से कर सकते हैं।"

यह भी पढ़ें-रिया और सुशांत के मैनेजर के घर पर एनसीबी का सर्च ऑपरेशन जारी

रेणुका शहाणे ने कंगना को जवाब देते हुए लिखा, "प्रिय कंगना रनौत मुंबई ऐसा शहर है जहां आपके बॉलीवुड स्टार बनने का सपना पूरा हुआ है। लोग आपसे इस शहर का सम्मान करने की उम्मीद करते हैं। आप मुंबई की तुलना पीओके से कैसे कर सकती हैं।" वहीं दीया मिर्जा ने कंगना रनौत के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "मुंबई मेरी जान, यहां करीब 20 साल से रह रही हूं और काम कर रही हूं। यहां मैं केवल 19 वर्ष की उम्र में ही आ गई थी। इस शहर ने मेरा खुली बाहों के साथ स्वागत किया।"