Mumbai: लेजर शो से जगमग होंगी ऐतिहासिक इमारतें, भव्य बनेगा आजादी का अमृत महोत्सव

0
94

मुंबई : आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हर घर तिरंगा लहराएगा। इस जश्न को चार चांद लगाने के लिए मुंबई महानगरपालिका ने पुरातत्व इमारतों को जगमगाने का निर्णय लिया है। मुंबई में चयनित धरोहर संरचनाओं और बड़ी इमारतें ”लेजर शो” से चमकेंगी। यह लेजर शो 13, 14 और 15 अगस्त तक चलेगा।

ये भी पढ़ें..उपराष्ट्रपति चुनाव : तृणमूल कांग्रेस का ऐलान, मतदान नहीं लेंगे भाग

मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार, विधान भवन, मंत्रालय, मनपा मुख्यालय, जेजे आर्ट, म्यूजियम, पुलिस मुख्यालय, गेटवे ऑफ इंडिया, ताज होटल, होटल ट्राइडेंट, एयर इंडिया, मुंबई विश्वविद्यालय आदि हेरीटेज संरचनाएं तीन दिनों तक लेजर शो से जगमगाएंगी। ”हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 35 लाख आवासों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में 50 लाख राष्ट्रीय ध्वज नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। अब तक 8 लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज वितरण किए जा चुके हैं।

मनपा के मध्यवर्ती खरीदी विभाग के उपायुक्त रमाकांत बिरादार ने बताया कि मनपा को 10 लाख तिरंगा झंडा मिल गया है। शेष राष्ट्रीय झंडों का स्टॉक तीन से चार दिनों में उपलब्ध हो जाएगा। इसी तरह आजादी के अमृत महोत्सव पर मनपा के उद्यान विभाग द्वारा तीन हजार पेड़ लगाए जाएंगे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…