Jharkhand News: Hemant Soren ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन बनेंगे अगले मुख्यमंत्री

3

Hemant Soren resigned: चंपई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार की रात मुख्यमंत्री आवास पर हुई महागठबंधन विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद महागठबंधन के सभी विधायक बस से राजभवन के लिए रवाना हो गये।

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर 2 से दो टूरिस्ट बसें सीएम आवास में प्रवेश कर गयी थीं। विधायक उन्हीं बसों से राजभवन गए हैं। अब सबकी निगाहें राजभवन पर हैं।

ये भी पढ़ें..सीट शेयरिंग पर पहली बार बोलीं Mamata Banerjee, कांग्रेस और बीजेपी पर साधा निशाना

गौरतलब है कि झारखंड में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। घोटाला मामले में जांच के दायरे में आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) विधायकों ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना है। झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)