spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डHemant Soren Cabinet: हेमंत कैबिनेट में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा,...

Hemant Soren Cabinet: हेमंत कैबिनेट में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

Hemant Soren Cabinet: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। सीएम सोरेन ने कार्मिक, गृह (कारा सहित) विभाग, पथ निर्माण, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा, भवन निर्माण और मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग अपने पास रखे हैं।

Hemant Soren Cabinet: जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

इसके अलावा राधाकृष्ण किशोर को वित्त, वाणिज्य कर, योजना एवं विकास तथा संसदीय कार्य विभाग आवंटित किया गया है। चमरा लिंडा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) विभाग दिया गया है। जबकि दीपक बिरुआ को राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी तरह संजय प्रसाद यादव को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल तथा उद्योग विभाग, रामदास सोरेन को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग, इरफान अंसारी को स्वास्थ्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले, आपदा प्रबंधन विभाग व चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण के अलावा खाद्य की जिम्मेदारी दी गई है। हफीजुल हसन को जल संसाधन और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय आवंटित किया गया है।

ये भी पढ़ेंः- Finance Minister Nirmala Sitharaman करेंगी परामर्श बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद

वहीं दीपिका पांडेय सिंह को ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज विभाग का मंत्री बनाया गया है। योगेंद्र प्रसाद को पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग आवंटित किया गया है। सुदिव्य कुमार को नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अलावा पर्यटन, कला-संस्कृति और युवा मामले विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Hemant Soren Cabinet: शिल्पी नेहा तिर्की को मिला ये विभाग

शिल्पी नेहा तिर्की को कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा जो विभाग किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं, वे मुख्यमंत्री के पास ही रहेंगे। विभागों के बंटवारे की अधिसूचना सरकार की प्रधान सचिव वंदना दादेल के हस्ताक्षर से जारी कर दी गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें