देश

दुर्घटनास्थल पर कई सामाजिक व राजनीतिक संगठनों में राहत और बचाव कार्य में हाथ बंटाया

कोलकाताः जलपाईगुड़ी जिले में गुरुवार शाम भयावह रेल दुर्घटना के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों ने राहत और बचाव अभियान में हाथ बंटाया है। गुरुवार की शाम हो दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, माकपा के रेड वॉलंटियर्स, तृणमूल, कांग्रेस, भाजपा, मारवाड़ी युवा समाज और के विभिन्न निजी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घायल लोगों की मदद के लिए अभियान चलाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने तो घटनास्थल पर फंसे लोगों की मदद के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्लेन घोष 7908912288, श्याम प्रसाद 9832421487, शंकर सरकार 96 4132 1844, विजय सरकार 9547252043, शुभम क्षेत्री 7063485143 तिरालिस और अनिल दे सरकार 7001552843 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इन नंबरों पर फोन कर मौके पर राहत और बचाव में मदद मांगी जा सकती है।

पार्टी ने एक बयान में बताया गया है कि घटनास्थल के बाद फलाकाटा के विधायक दीपक बर्मन, पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष सीए रथींद्र बोस विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक और मयनागुड़ी से विधायक कौशिक रॉय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री जॉन बार्ला भी शुक्रवार को दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और रेलवे अधिकारियों से बात की। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से भी मुलाकात की और पीड़ितों के परिजनों से भी बात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ेंः-बाॅलीवुड सेलेब्स ने भी मनाया मकर संक्रांति व पोंगल, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिया संदेश

जॉन बार्ला ने कहा कि फिलहाल दुर्घटना के कारणों के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन रेलवे की ओर से इस बारे में उच्चस्तरीय जांच शुरू की गई है जिससे जल्द ही कारणों का पता चल जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)