सूडान में फंसे यूपी के नागरिकों के लिए हेल्प डेस्क नम्बर जारी

0
8

sudan-crisis

लखनऊः अफ्रीकी देश सूडान में वर्तमान में चल रहे संकट एवं परिस्थितियों को देखते हुए वहां फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। इस हेल्प डेस्क में दो अधिकारियों को लगाया गया है और हेल्प लाइन नम्बर जारी किए गए हैं। इन नम्बरों पर सम्पर्क कर पूरी सहायता की जाएगी।

अपर स्थानिक आयुक्त सौम्य श्रीवास्तव ने यह जानकारी बुधवार को एक पत्र के माध्यम से दी है। उन्होंने कहा कि सूडान में इन दिनों परिस्थितियां सामान्य नहीं है। वहां के हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य के निवासियों के लिए स्थानिक आयुक्त सूडान कार्यालय, उत्तर प्रदेश शासन, नई दिल्ली की ओर से एक हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। सूडान से आने वाले उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी सहायक समीक्षा अधिकारी नीरज सिंह के दूरभाष नम्बर 8920808414 एवं प्रोटोकॉल सहायक आशीष कुमार के दूरभाष नम्बर 9313434388 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें..Uttarakhand: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कल खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट,…

इसके साथ ही इन नम्बरों पर व्हाट्सएप कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इन दिनों सूडान में गृहयुद्ध छिड़ा हुआ है। इस हिंसा के बीच काफी संख्या में भारतीय भी वहां फंस गए हैं। भारतीयों को सुरक्षित घर वापसी के लिए केन्द्र सरकार ‘ऑपरेशन कावेरी’ चला रही है। सूडान के बिगड़े हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित विदेश मंत्रालय पूरी नजर बनाए हुए है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)