Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशमुंबई में भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव, गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन सतर्क

मुंबई में भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव, गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन सतर्क

मुंबई: मुंबई के कई इलाकों में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से मुंबईवासियों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। मुंबई नगर निगम कर्मी पंपिंग की मदद से जलनिकासी का काम कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए प्रशासन सतर्क है। अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें..भारत जोड़ो नहीं, गांधी परिवार बचाओ आंदोलन कर रही कांग्रेस :…

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात से मुंबई में जोरदार बारिश शुरू हो गई थी। इसके चलते मुंबई में किंग सर्कल, सायन सर्कल, दादर टीटी, सायन, अंधेरी सबवे, मिलन सब वे में जलभराव हो गया है। इसका असर ट्रैफिक पर भी पड़ा है, कई जगह वाहन फंस गए हैं। इसी तरह मीठी नदी के आसपास कई झोपड़ों में बारिश का पानी घुस गया है।

मुंबई में इस समय गणेशोत्सव धूम है। बारिश के बावजूद गणेश भक्त पंडालों में ही देखे गए। साथ ही नगरनिगम कर्मी जलभराव होने वाले इलाकों में पहले से ही पंपिंग लगा कर रखे हैं, इसलिए जलभराव के साथ ही जलनिकासी का भी काम शुरू कर दिया गया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें