Monday, October 7, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडHaridwar News : आपसी रंजिश को लेकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रामीणों में...

Haridwar News : आपसी रंजिश को लेकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Haridwar News : मामला हरिद्वार के रुहालकी गांव का है जहां, पुरानी रंजिश के चलते एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस दौरान शिक्षक के पैर में गोली लगने से वो गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी      

जानकारी के अनुसार, जनपद हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर गांव निवासी दीपक सैनी का पास के ही गांव रुहालकी निवासी शशांक से पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि, रविवार की शाम दीपक सैनी अपने आठ से दस साथियों के साथ कई बाइकों पर सवार होकर शशांक के घर पहुंचा। वहां उसने शशांक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली शशांक के पिता हुकम सिंह के पैर में लग गई।

ये भी पढ़ें: Kolkata: सवालों के बीच धर्मतला की भूख हड़ताल में शामिल हुए आरजी कर के जूनियर डॉक्टर

Haridwar News : फायरिंग की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल  

घटना के बाद आरोपित हवा में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। घायल शिक्षक को तुरंत सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरु की, साथ ही पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है। बता दें, गांव में फायरिंग की घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें