प्रदेश दिल्ली

फिर टली लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ 'रेप' मामले में सुनवाई, कोर्ट ने दिया ये आदेश...

  नई दिल्लीः लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज के खिलाफ कथित रेप मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विधि गुप्ता आनंद ने मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई को करने का आदेश दिया। सांसद प्रिंस राज के खिलाफ एक लड़की ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।

महिला ने यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश के बाद प्रिंस राज पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि महिला ने प्रिंस राज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। जून 2021 में महिला ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि प्रिंस राज ने उसे नशीला पेय पदार्थ दिया था, जिससे वह बेहोश हो गयी। महिला के मुताबिक जब वह बेहोश थी तो प्रिंस राज ने उसके साथ संबंध बनाए और शादी करने का वादा किया। महिला की शिकायत पर कोर्ट ने प्रिंस राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद 9 सितंबर 2021 को दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

प्रिंस राज को मिली थी धमकी

प्रिंस राज ने 10 फरवरी 2021 को भी महिला और उसके दोस्त के खिलाफ रेप केस में फंसाने की धमकी देने की शिकायत की थी। प्रिंस राज की शिकायत पर दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में फिरौती वसूलने के लिए जबरन वसूली और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। प्रिंस राज की शिकायत में कहा गया था कि 2020 में उनकी मुलाकात एक महिला से हुई थी जो खुद को राजनीतिक कार्यकर्ता बताती थी। दोनों ने एक-दूसरे को अपने फोन नंबर दिए और दोनों दोस्त बन गए। प्रिंस राज के मुताबिक 18 जून 2020 को महिला ने उसे अपने घर बुलाया और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। प्रिंस राज कई बार महिला के घर जा चुका है। प्रिंस राज ने अपनी शिकायत में कहा था कि कुछ महीनों के बाद उन्हें पता चला कि महिला किसी पुरुष के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उन्होंने महिला से इसके बारे में पूछा था। अगस्त 2020 से प्रिंस राज महिला को नजरअंदाज करने लगे और उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। एक दिन महिला के मित्र ने महिला के फोन से बात की और धमकी दी कि वो आपत्तिजनक वीडियो लीक कर देगा। प्रिंस राज की शिकायत के मुताबिक महिला के मित्र ने आपत्तिजनक वीडियो लीक नहीं करने के एवज में एक करोड़ रुपये की मांग की। प्रिंस राज ने उन्हें दो लाख रुपये भी दिया। उसके बावजूद महिला और उसके मित्र ने एक करोड़ रुपये की मांग जारी रखी। उसके बाद प्रिंस राज ने 09 फरवरी, 2021 को दिल्ली पुलिस से शिकायत की। यह भी पढ़ेंः-घाघरा-सरयू पर बने तटबंध का CM योगी ने किया निरीक्षण, बोले-बाढ़ से बचाव को तैयारी पूरी

लिव-इन रिलेशनशिप की जानकारी होने पर उठाया था कदम

अपनी शिकायत में प्रिंस राज ने कहा कि कुछ महीनों के बाद उन्हें पता चला कि महिला एक शख्स के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। उसने महिला से इसके बारे में पूछा। अगस्त 2020 से प्रिंस राज ने महिला को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया और उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। एक दिन महिला के दोस्त ने महिला के फोन पर कॉल कर आपत्तिजनक वीडियो लीक करने की धमकी दी। प्रिंस राज की शिकायत के मुताबिक, महिला के दोस्त ने आपत्तिजनक वीडियो लीक नहीं करने के लिए 1 करोड़ रुपये की मांग की थी। प्रिंस राज ने उसे दो लाख रुपये भी दिये। इसके बावजूद महिला और उसका दोस्त एक करोड़ रुपये की मांग करते रहे। इसके बाद प्रिंस राज ने 09 फरवरी 2021 को दिल्ली पुलिस से शिकायत की। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)