प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

सूबे के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को स्वस्थ चर्चा जरूरी, सर्वदलीय बैठक में बोले CM योगी

up-assembly-session-all-party-meeting UP Assembly Monsoon Session: लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधानसभा में सर्वदलीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनसमस्याओं का समाधान होता है। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र का आयोजन संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप किया जाना चाहिए। सदन सार्थक चर्चा का माध्यम है। बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सदस्यों को न सिर्फ सदन में उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए, बल्कि सदन में उपस्थित भी रहना चाहिए, ताकि प्रदेश का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि जनहित में सदन में सामूहिक चर्चा होनी चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सदन चलने पर ही सभी समस्याओं का समाधान होता है। ये भी पढ़ें..बड़ी राहत! राशन डिपो में उपभोक्ताओं को मिलेगी दो माह की... इस मौके पर कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार पांडे, कांग्रेस की आराधना मिश्रा और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रघुराज प्रताप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। सोमवार से शुरू हुआ विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा। सत्र शुरू होने से पहले ही विधान भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य के विशेष पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने विधान भवन की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)