Monday, October 14, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeअन्यक्राइमBharatpur: गोली लगने से हेड कांस्टेबल की मौत, सिर के आरपार हुई...

Bharatpur: गोली लगने से हेड कांस्टेबल की मौत, सिर के आरपार हुई बुलेट

Bharatpur , भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में 7वीं आरएसी यूनिट में तैनात हेड कांस्टेबल के सिर में गोली लग गई। जवान को आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान ने आत्महत्या की या बंदूक साफ करते समय गोली चली, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बता दें कि हेड कांस्टेबल दिगंबर सिंह (35) आरएसी में स्टोरहाउस इंचार्ज थे। गोली पिस्टल से चली थी। दिगंबर भरतपुर के सिनसिनी गांव के रहने वाले थे। वे अपने परिवार के साथ भरतपुर शहर के सुभाष नगर इलाके में रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी, दो जुड़वा बेटे और एक बेटी है। जवान के पिता विजेंद्र सिंह भरतपुर में पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हैं। दिगंबर उनका इकलौता बेटा था। जवान की शादी 2013 में हुई थी।

जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी पंकज यादव ने बताया कि दोपहर में आरएसी जवान दिगंबर के बारे में सूचना मिली कि गोली लगने से उनकी मौत हो गई। कारणों की जांच करेंगे। मौके पर विशेष टीम भेजी गई है। मामले की जांच की जाएगी। घटना आरएसी सर्विस बटालियन परिसर में हुई। आरएसी बटालियन के उप सेनानायक सुभाष मिश्रा ने बताया कि 16 अक्टूबर को आरएसी बटालियन में फायरिंग का अभ्यास होना है।

ये भी पढ़ेंः- राज्य में उठी कृष्ण बेदी को डिप्टी सीएम बनाए जाने की मांग, बैठक में रखे गए ये विचार

सिर के आरपार हुई गोली

इसके लिए स्टोर हाउस (शस्त्र कक्ष) में सफाई व छंटाई का काम चल रहा है। स्टोर हाउस प्रभारी दिगंबर सिंह स्वयं थे। वहां छंटाई कार्य के दौरान कांस्टेबल प्रमोद को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वे मौके पर पहुंचे। घायल दिगंबर को अस्पताल ले जाया गया। गोली जवान के सिर पर लगी और आरपार हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच चल रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें