Tuesday, April 1, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMulayam Singh Yadav Death: सियासत के थे ‘सिंह’ पर दिल के मामले...

Mulayam Singh Yadav Death: सियासत के थे ‘सिंह’ पर दिल के मामले में थे ‘मुलायम’

लखनऊः समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव ने राजनीति में काफी लंबी पारी खेली। मुलायम सिंह यादव राजनीति के गलियारे में दिलदार नेता के रूप में भी जाने जाते थे। वह रिश्ते बनाने और निभाने में माहिर थे। उनके बारे में कहा जाता है कि वह अगर किसी का साथ देने की बात कह देते थे तो फिर वह अंजाम की परवाह नहीं करते थे। ऐसा ही रिश्ता मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता का भी था। गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। यह वही जगह है और वही अस्पताल भी है। जहां ठीक लगभग तीन माह पहले उनकी पत्नी साधना गुप्ता का निधन हुआ था। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं और प्रतीक यादव की मां थी।

बेहद दिलचस्प है मुलायम और साधना की प्रेम कहानी
मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी के रूप में साधना गुप्ता की एंट्री की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी थीं। मालती देवी से अखिलेश यादव का जन्म हुआ। मालती देवी का निधन वर्ष 2003 में हो गया। मुलायम ने पहली पत्नी के निधन के बाद ही साधना गुप्ता से शादी की बात स्वीकारी थी। साधना गुप्ता के बेटे का नाम प्रतीक यादव हैं।

ये भी पढ़ें..Mominpur Violence: बंगाल के मोमिनपुर में हिंसा, दो समुदायों के बीच…

यूं करीब आए मुलायम और साधना
अखिलेश यादव की बायोग्राफी ‘बदलाव की लहर’ में मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के रिश्ते का भी जिक्र है। किताब के मुताबिक मुलायम की मां मूर्ती देवी अक्सर बीमार रहती थीं। तब साधना गुप्ता ने मूर्ति देवी की देखरेख करती थीं। वहीं एक बार मूर्ति देवी की नर्स गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी। तब साधना गुप्ता ने उसे ऐसा करने से रोक लिया था। इस तरह मूर्ति देवी की जान बच गयी थी। जब इस बात की जानकारी मुलायम सिंह यादव को हुई तो वह साधना से बेहद प्रभावित हुए। इस तरह मुलायम और साधना के रिश्ते की शुरूआत हुई। साल 1982 से 1988 तक अमर सिंह ही एकमात्र ऐसे शख्स थे। जिन्हें मुलायम और साधना के प्यार के बारे में जानकारी थी। वह मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी थे। उन्होंने कभी भी किसी को इस बारे में भनक नहीं होने दी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें