Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशHazaribagh: पुलिस हिरासत में युवक की मौत से भड़का गुस्सा, आक्रोशित परिजनों...

Hazaribagh: पुलिस हिरासत में युवक की मौत से भड़का गुस्सा, आक्रोशित परिजनों ने जमकर काटा बवाल

Hazaribagh: Youth dies in police custody
रांचीः झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही में मंगलवार को पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत (Youth dies in police custody) हो गयी। पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दरअसल, युवक को पुलिस ने सोमवार को एक घर में चोरी के आरोप में हिरासत में लिया था। मंगलवार को उसकी मौत की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने युवक के शव के साथ जीटी रोड को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया।

आरोप है कि पुलिस हिरासत में पिटाई से युवक की मौत हो गयी। बताया गया कि बरही के कृष्णापुरी मोहल्ले में चोरी के आरोप में स्थानीय युवक मोहम्मद अशफाक को पुलिस पकड़कर ले गयी थी। वह रात भर पुलिस हिरासत में रहे। मंगलवार को पुलिस युवक को अस्पताल लेकर चली गई। लोगों का आरोप है कि थाने में ही उसकी मौत हो गयी। बाद में पुलिस उसका शव छोड़कर चली गई। थाने में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।

ये भी पढ़ें..लोहरदगा समेत नौ जिलों को मिला भूमि सम्मान पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि अगर युवक ने सच में कोई अपराध किया है तो उसे जेल भेजा जाना चाहिए था। इस संबंध में पुलिस कुछ भी कहने से कतरा रही है। स्थानीय लोगों ने शव को उठाकर जीटी रोड पर रख दिया और युवक की मौत के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक जाम रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गयी। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से जाम समाप्त हो सका।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें