Hazaribagh: डिवाइडर से टकराकर पलटी स्काॅर्पियो, बिहार के 4 लोगों की मौत

16

road accident

रांची: झारखंड में रांची-पटना मार्ग पर हजारीबाग (Hazaribagh) के चरही घाटी में शुक्रवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक और घायल बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब एक एसयूवी स्कॉर्पियो घाटी में पलट गई। घटना सुबह लगभग 6ः30 बजे की बताई जा रही है।

चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा में पलट गयी। गाड़ी के परखच्चे उड़ गये। इसमें सवार सात लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि वाहन पर सवार लोग झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही चरही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें..Dumri Bypoll Result 2023: JMM प्रत्याशी बेबी देवी ने 2690 वोटों से बनाई बढ़त

काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल (Hazaribagh) भेजा गया। वहीं, मृतकों को भी पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग (Hazaribagh) भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों व घायलों के नाम की जानकारी नहीं मिल पायी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)