पंजाब

Farmer protest: हरियाणा पुलिस के सीमा पर ड्रोन उड़ाने पर लगी रोक, सीएम भगवंत ने जताई आपत्ति

Farmer protest:   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा पुलिस के पंजाब की सीमा में ड्रोन उड़ाने पर आपत्ति जताई। मान ने केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच गुरुवार रात दो बजे तक चली बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नित्यानंद रॉय, पीयूष गोयल की मौजूदगी में यह मुद्दा उठाया।

तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद 

दरअसल मान ने शुक्रवार सुबह पत्रकारों से कहा कि, आंदोलनकारी किसानों पर हमला करने के लिए ड्रोन का प्रयोग असहनीय है। साथ ही कहा कि डीसी पटियाला ने भी डीसी अम्बाला के समक्ष ये मुद्दा उठाया है। सीएम मान ने कहा कि, पंजाब के तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं भी निरस्त कर दी गई हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। ये भी पढ़ें: Farmer Protest: केंद्र और किसान संगठनों के बीच नहीं हो सकी सहमति, चौथी बैठक रविवार को

राज्य के सभी अस्पताल हाई अलर्ट पर 

मुख्यमंत्री ने कहा कि, पंजाब को भारत से अलग करने के लिए हरियाणा के साथ लगती राज्य की सरहद पर कंटीले तार लगाना जायज नहीं है। उन्होंने किसान संगठन शांति के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्फ्यू लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। किसानों की जायज मांगों का हल किया जाना चाहिए। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की अफवाह या धमकी से हम डरते नहीं हैं। सीएम मान ने कहा कि, राज्य के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अब तक 54 किसान गंभीर रूप से जख्मी हो चुके हैं। अगर कोई किसानों को उकसाता है तो राज्य सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)