Friday, March 21, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइममामूली विवाद में बेटे ने माता-पिता को पीटा, इलाज के दौरान मां...

मामूली विवाद में बेटे ने माता-पिता को पीटा, इलाज के दौरान मां की मौत

Rae Bareli

 

सोनीपत: Haryana के सोनीपत के रसूलपुर गांव में 27 अक्टूबर की रात एक युवक ने अपने माता-पिता पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेटे की पिटाई से घायल मां की शनिवार रात मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

भतीजे ने पहुंचाया अस्पताल

गांव रसूलपुर निवासी प्रकाश ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसके बेटे सुभाष की पत्नी मायके गई हुई थी। 27 अक्टूबर की रात एक बजे उसके बेटे सुभाष का घर पर मां रोशनी से झगड़ा हो गया। इस दौरान उन्हें समझाने की कोशिश की गई लेकिन बेटे सुभाष ने दोनों पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी दोनों घायल हो गये। शोर सुनकर उसका भतीजा रणधीर आ गया। घायल रोशनी को भतीजा रात को ही सिविल अस्पताल ले गया लेकिन डॉक्टर ने रोशनी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। लेकिन उसके भतीजे ने उसे पीजीआई ले जाने के बजाय पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार देर रात इलाज के दौरान रोशनी की मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार

मुरथल थाना पुलिस ने पानीपत पुलिस की मदद से रोशनी के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने प्रकाश के बयान पर सुभाष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शनिवार रात आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ेंः-IND vs ENG: लखनऊ में जीत का सिक्सर लगाने उतरेगी टीम इंडिया ! इकाना के बाहर दर्शकों भारी भीड़

मुरथल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि गांव रसूलपुर की एक बुजुर्ग महिला की पानीपत में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के पति ने अपने बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें