कांग्रेस छोड़ बेटी श्रुति के साथ BJP में शामिल हुईं किरण चौधरी, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

123
kiran-chaudhary-left-congress-and-joined-bjp

नई दिल्लीः हरियाणा कांग्रेस की पूर्व नेता किरण चौधरी (Kiran Choudhary) और उनकी बेटी श्रुति चौधरी (Shruti Choudhary) अपने समर्थकों के साथ बुधवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में वरिष्ठ पार्टी नेताओं की मौजूदगी में भाजपा (BJP) में शामिल हो गईं। किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू हैं और भिवानी जिले के तोशाम से मौजूदा विधायक हैं। उनकी बेटी श्रुति चौधरी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष भी थीं।

BJP शामिल होते ही कांग्रेस पर साधा निशाना

मां-बेटी ने मंगलवार को कांग्रेस (Congress) पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। किरण चौधरी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि हरियाणा में पार्टी की राज्य इकाई को “निजी जागीर” के रूप में चलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा था। बुधवार को किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति के साथ नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचीं। यहां पार्टी मुख्यालय में दोनों ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

ये भी पढ़ेंः- PM मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन, जानें प्राचीन यूनिवर्सिटी का इतिहास

CM नायब सैनी दोनों का किया स्वागत

भाजपा (bjp) में शामिल होने पर पूर्व कांग्रेस नेता श्रुति चौधरी ने कहा, “यह बहुत गर्व की बात है कि मनोहर लाल खट्टर और पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने चौधरी बंसी लाल के साथ काम किया है। हम भाजपा में शामिल हो रहे हैं ताकि हम देश और प्रदेश को मजबूत कर सकें। मैं इस अवसर के लिए मनोहर लाल खट्टर, नायब सिंह सैनी, तरुण चुघ का धन्यवाद करता हूं।”

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं किरण चौधरी और श्रुति चौधरी का स्वागत करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि किरण चौधरी और श्रुति चौधरी के साथ मिलकर भाजपा एक परिवार की तरह हरियाणा को मजबूत करने का काम करेगी। आप और आपके परिवार का अनुभव भाजपा को और मजबूत बनाएगा।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)