Haryana Kaushal Rozgar Nigam : जानें किस प्रकार से करें रजिस्ट्रेशन

41
haryana-kaushal-rojgar-nigam

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024 : हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के लोगों के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती है, जिससे वहां के लोगों को कई प्रकार का लाभ मिलता है। इसी संदर्भ में हरियाणा सरकार ने एक बार फिर से अपनी युवाओं के लिए कौशल रोजगार निगम बनाया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से राज्य के युवाओं को नौकरी दी जाती है।

हरियाणा सरकार द्वारा उठाए गए इस नए कदम के द्वारा राज्य के लोगों को विदेश में नौकरी करने का अवसर दिया जाएगा। ऐसे में अगर आप हरियाणा के बेरोजगार युवा हैं तो आपको Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024 के बारे में जरूर जानकारी होनी चाहिए। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि इस लेख के द्वारा आज हम आपको Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024 से संबंधित हर जानकारी विस्तार से देने वाले हैं।

अगर आप विदेश में नौकरी पाने के लिए इच्छुक है तो आपको Haryana Kaushal Rojgar Nigam से जुड़ी हर जानकारी होनी चाहिए जिससे आप इसमें आवेदन करके नौकरी पा सकते हैं। ऐसे में Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024 के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए गए लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024 क्या है?

हरियाणा सरकार द्वारा वाहन के युवाओं को विदेश में नौकरी देने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम को शुरू किया गया है। हरियाणा सरकार द्वारा बनाए गए कौशल रोजगार निगम अब युवाओं को विदेश में नौकरी पाने के मौके भी मिलेगा। इसके लिए निगम ने विदेश में भर्ती करने का लाइसेंस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे वह विदेश में नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं को नौकरी दिलाने में मदद कर सकेगा।

इसके साथ ही, विभिन्न सरकारी विभागों से 13,500 पदों की भर्ती के लिए मांग पत्र भी निगम को मिले हैं। निगम ने विदेश मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले प्रवासी संरक्षक से भर्ती एजेंट का लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जब यह लाइसेंस मिल जाएगा, तब हरियाणा कौशल रोजगार निगम विदेश में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं को नियुक्त कर सकेगा।

अब तक, हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के माध्यम से विदेश में नौकरी के लिए 228 युवाओं का चयन किया है। यह कदम युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उठाया गया है।

haryana-kaushal-rojgar-nigam

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024 की उपलब्धियां

बैठक में बताया गया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने अब तक विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों में 1.25 लाख कर्मचारियों को नियुक्त किया है। इनमें से 36,000 कर्मचारी अनुसूचित जाति वर्ग से हैं और 34,700 कर्मचारी पिछड़े वर्ग से हैं।

निगम ने स्वास्थ्य विभाग, खान एवं भूविज्ञान विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग और हरियाणा फोरेंसिक लैब से जुड़ी 51 नई नौकरियों को भी मंजूरी दी है। जल्द ही पंचकूला के सेक्टर पांच में निगम का अपना कार्यालय भवन बनाया जाएगा। हरियाणा सरकार की इस पहल से युवाओं को न केवल देश में बल्कि विदेश में भी नौकरी के अवसर मिलेंगे, जिससे उनके करियर को नई दिशा मिलेगी।

निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती के लिए बनाया गया पोर्टल

पहले डीसी रेट और संविदा कर्मचारियों की भर्ती संबंधित विभागों द्वारा की जाती थी, जिसमें भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और पारदर्शिता की कमी जैसी समस्याएँ सामने आती थीं। इन समस्याओं का हल निकालने के लिए हरियाणा सरकार ने 2024 में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की स्थापना की। इसका उद्देश्य यह है कि कर्मचारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नौकरी मिले।

अगर आप भी बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आप HKRN पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इस योजना से युवाओं का कौशल विकसित होता है और उन्हें भविष्य में नौकरी के अच्छे अवसर मिलते हैं। नई व्यवस्था के तहत, युवाओं का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया जाता है।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024 के लिए आवश्यक पात्रता

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024 में आवेदन करने के लिए सभी को इसके दिए गए आवश्यक पात्रता मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है जिसे हमने नीचे बताया है:-

  • उम्मीदवार को हरियाणा का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदन करने वाले युवा की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए।
  • इस पोर्टल में सिर्फ हरियाणा राज्य के बेरोजगार शिक्षित नागरिक के आवेदन कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल में हरियाणा के सभी वर्ग के जाति के युवा आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार के पास संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता के सारे दस्तावेज होना अनिवार्य है।haryana-kaushal-rozgar-nigam

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024 में आवेदन करने से पहले आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है जिसके के बारे में हमने नीचे बताया है:-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय और आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024 के लिए किस प्रकार करें रजिस्ट्रेशन

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024 के लिए रजिस्टर करने हेतु आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे जिसके बारे में हमने नीचे बताया है:-

  • इसके लिए सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका लिंक हमने यहां पर दिया है:-
  • अगर आपके पास पहले से हरियाणा सरकार के किसी भी विभाग में पूर्व अनुभव है, तो आप पंजीकरण के लिए योग्य होंगे।
  • अगर अनुभव है तो ‘हां’ के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपनी फैमिली आईडी दर्ज करनी है और फिर पंजीकरण फार्म भरना है।
  • इसके बाद डिस्प्ले मेंबर्स के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर अपने नाम वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके वेरीफाई करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने आवेदन फोन खुल कर आएगा इसे आपको करना है और फिर आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करते हुए, सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024 के लिए डिपार्टमेंट लॉग इन कैसे करें?

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024 के लिए डिपार्टमेंट लॉगिन करने हेतु नीचे दिए गए स्टेप्स को पढ़ें:-

  • इसके लिए सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाने के बाद आपको “Department Login” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगी जहां आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद लॉगिन का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आप डिपार्टमेंट लोगों की प्रक्रिया कर सकते हैं।

निष्कर्ष:-

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई Haryana Kaushal Rojgar Nigam द्वारा राज्य के युवाओं को नई व्यवस्था में निष्पक्ष और प्रदर्शित तरीके से नौकरी पाने का अवसर दिया जाएगा। ऐसे में अगर आप हरियाणा के युवा है और आप इसके लिए योग्य हैं तो आपको जरूर Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2024 में रजिस्ट्रेशन करना चाहिए। अगर आप हरियाणा कौशल रोजगार निगम के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को पूरा पढ़ें। उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा, इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद।