Friday, March 7, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeहरियाणाHaryana Firing: घर के बाहर फायरिंग कर मांगे पैसे, इलाके में दहशत

Haryana Firing: घर के बाहर फायरिंग कर मांगे पैसे, इलाके में दहशत

Haryana Firing, हिसारः जिले के हांसी शहर में हिसार चुंगी के पास स्थित आर्य नगर कॉलोनी में एक विधवा के घर पर युवक द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। सुबह मकान मालकिन ने घर के बाहर गोलियों के खोल देखे तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर हांसी शहर पुलिस, सीआईए व एसएफएल की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और मकान मालकिन मुन्नी देवी की शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति को नामजद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Haryana Firing: इलाके में दहशत का माहौल

रात को घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद से कॉलोनी में दहशत का माहौल है। आर्य नगर निवासी मुन्नी देवी ने शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा मंजीत अपनी पत्नी के साथ चंडीगढ़ रहता है और उसके पति की चार साल पहले 2021 में मौत हो गई थी। तब से वह अपने पोते के साथ यहां आर्य नगर कॉलोनी में रहती है। मुन्नी ने बताया कि पुट्ठी मंगलखां गांव निवासी कुलदीप उससे पैसों की मांग करता रहता है, जिसके चलते कुलदीप उसके घर आता-जाता रहता है। पिछले डेढ़ महीने से उसने कुलदीप से मिलना बंद कर दिया था। शुक्रवार रात को वह अपने 10 वर्षीय पोते के साथ सो रही थी, तभी करीब 11:55 बजे उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर उसका पोता उसे गले लगाकर डर के मारे रोने लगा। इससे पहले कि वह स्थिति को समझ पाती, एक और गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

Haryana Firing: पुलिस मिले गोलियों के खोल

मुन्नी ने बताया कि डर के कारण वह रात को बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर पाई और घर के अंदर ही रही। सुबह जब उसने देखा तो उसे ग्रिल पर दो गोलियों के निशान और दो गोलियों के खोल मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया, जिसने जांच के दौरान दो खाली खोल बरामद किए। मुन्नी देवी ने पुट्ठी मंगल खा निवासी कुलदीप पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि उसने यह भी कहा कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। जांच अधिकारी एसआई जागर सिंह ने बताया कि उन्हें शहर की आर्य नगर कॉलोनी में गोली चलने की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ेंः-22 देशों की नदियों के जल से होगा बाबा महाकाल का जलाभिषेक, ”एक चेतना-एक अस्तित्व पर होगा मंथन”

सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके से दो खाली गोली के खोल बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। महिला के बयान पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें