Thursday, October 24, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeचुनाव 2024Haryana Elections: सर्व कर्मचारी संघ ने कांग्रेस प्रत्याशी को सौंपा ज्ञापन, की...

Haryana Elections: सर्व कर्मचारी संघ ने कांग्रेस प्रत्याशी को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

Haryana Elections, फतेहाबादः सर्व कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी के निर्णय अनुसार फतेहाबाद ब्लॉक कार्यकारिणी ने रविवार को फतेहाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी बलवान सिंह को 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, जिसमें 10 वर्ष की स्थायी सेवा से हटाए गए 1983 पीटीआई व 816 ड्राइंग टीचरों की सेवाएं नियमित करने व अन्य मुद्दों को लेकर मांग की गई। बलवान सिंह ने कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारियों की सभी मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया।

10 वर्षों से सर्व कर्मचारी संघ कर रहा आंदोलन

सर्व कर्मचारी संघ के फतेहाबाद ब्लॉक प्रधान राजपाल मिताथल व सचिव इंद्र घासी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। भाजपा सरकार ने बातचीत के माध्यम से मांगों का समाधान करने की बजाय दमनात्मक तरीके से कर्मचारियों को परेशान किया है। यूनियन के 15 सूत्रीय मांग पत्र के बारे में बताते हुए यूनियन के पूर्व प्रधान बेगराज, जिला प्रधान भूप सिंह व जिला सचिव सुरजीत सिंह दुसाद ने कहा कि न्यायालय के आदेश से पेंशनरों की कम्यूटेशन राशि 10 वर्ष तक काटने के बाद बंद करने की नीति सभी कर्मचारियों पर लागू की जाए तथा काटी गई अधिक राशि वापस की जाए।

न्यूनतम वेतनमान 26 हजार करने की मांग

इसके साथ ही 65, 70 व 75 वर्ष की आयु में मूल पेंशन में 10, 15, 20 की बढ़ोतरी की जाए, मेडिकल भत्ता 3000 रुपए किया जाए, सभी विभागों के अतिथि, दैनिक वेतनभोगी, तदर्थ, अस्थाई कर्मचारियों को जिन्होंने दो वर्ष का सेवाकाल पूरा कर लिया है, बिना किसी शर्त के स्थाई किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए, स्कीम वर्करों व विभिन्न योजनाओं में लगे कर्मचारियों का न्यूनतम वेतनमान 26 हजार किया जाए तथा लिपिकों के लिए 35400 की अधिसूचना जारी की जाए।

यह भी पढ़ेंः-सीएम साय बोले- देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया है मन की बात कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में लाखों रिक्त पदों पर बेरोजगारों को स्थाई रोजगार देना, सार्वजनिक विभागों का विस्तार करना, आम जनता के लिए भोजन, वस्त्र, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था कर जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करना शामिल है।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें