Home फीचर्ड भाजपा को फिर आशीर्वाद देगी हरियाणा की जनता, चुनाव प्रचार के अंतिम...

भाजपा को फिर आशीर्वाद देगी हरियाणा की जनता, चुनाव प्रचार के अंतिम PM Modi ने भरी हुंकार

pm-modi

Haryana Elections 2024,  चंडीगढ़: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार गुरुवार को थम जाएगा। अब राज्य के लोगों को 5 अक्टूबर का इंतजार है। जब मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कुछ ही देर में थम जाएगा। इसके बाद राज्य में कई तरह के नियम लागू हो जाएंगे। हम सभी इसका पालन करने के लिए बाध्य होंगे। अगर कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर कानून की गाज गिरनी तय है।

हरियाणा की जनता भाजपा को फिर देगी आशीर्वाद

प्रधानमंत्री ने पोस्ट में कहा, “हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान अब से कुछ ही देर में समाप्त हो जाएगा। पिछले कुछ दिनों में मैंने पूरे राज्य का दौरा किया है। लोगों में जो उत्साह मैंने देखा है, उसे देखकर मुझे पूरा विश्वास है कि हरियाणा की जनता भाजपा को फिर से अपना आशीर्वाद देने जा रही है।

हरियाणा की देशभक्त जनता कांग्रेस की विभाजनकारी और नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा के लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने के लिए निरंतर काम किया है। हमने सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। चाहे वह किसान हो, युवा हो, महिलाएं हों, गांवों और शहरों का विकास हो, हमने कोई कसर नहीं छोड़ी है। हमने हरियाणा को कांग्रेस के घोटालों और दंगों के युग से बाहर निकाला है।”

ये भी पढ़ेंः- Haryana Elections: बबीता फौगाट ने कांग्रेस को बताया घोटालों की पार्टी

कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार-पीएम मोदी

उन्होंने कहा, “हरियाणा की जनता जानती है कि कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार, जातिवाद, संप्रदायवाद और भाई-भतीजावाद की गारंटी। बाप-बेटे की राजनीति का मूल उद्देश्य केवल स्वार्थ है। कांग्रेस का मतलब है दलालों और दामादों का सिंडिकेट। आज हिमाचल से लेकर कर्नाटक तक कांग्रेस सरकारों की विफलता भी जनता देख रही है। कांग्रेस की नीतियां लोगों को बर्बाद करती हैं, इसलिए हरियाणा की जनता कांग्रेस को बिल्कुल नहीं चाहती।

हरियाणा की जनता जानती है कि कांग्रेस कभी स्थिर सरकार नहीं दे सकती। हरियाणा की जनता देख रही है कि किस तरह कांग्रेस के नेता आपस में लड़ रहे हैं। यह स्थिति तब है, जब वे विपक्ष में हैं। हरियाणा की जनता इस बात से भी आहत है कि दिल्ली और हरियाणा में बैठे दो खास परिवारों के इशारे पर पूरे हरियाणा का अपमान किया जा रहा है।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

Exit mobile version