Friday, April 11, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeचुनाव 2024Haryana Congress Candidates List : कांग्रेस ने जारी की 40 उम्मीदवारों की...

Haryana Congress Candidates List : कांग्रेस ने जारी की 40 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

Haryana Congress Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार देर रात 40 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इसमें अंबाला शहर से चौधरी निर्मल सिंह, मुलाना (एससी) से पूजा चौधरी, पंचकूला से चंद्रमोहन, जगाधरी से अकरम खान और यमुनानगर से रमन त्यागी को टिकट दिया गया है।

Haryana Congress Candidates List

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी ने गुहला (एससी) से देविंदर हंस, कलायत से विकास सहारण, पहोवा से मनदीप सिंह चट्ठा, कैथल से Randeep Surjewala के बेटे आदित्य सुरजेवाला, इंद्री से राकेश कुमार कंबोज, करनाल से सुमिता विर्क, पुंडरी से सुल्तान सिंह जडौला और घरौंडा से वीरेंद्र सिंह राठौर को टिकट दिया है। इसके अलावा पानीपत शहर से वरिंदर कुमार शाह, जींद से महाबीर गुप्ता, फतेहाबाद से बलवान सिंह दौलतपुरिया, राई से जय भगवान अंतिल, रतिया से जरनैल सिंह, सिरसा से गोकुल सेतिया और ऐलनाबाद से भरत सिंह बेनीवाल को टिकट दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः- राहुल गांधी ने अमेरिका में ऐसा किया कहा ! जिसको लेकर मचा सियासी बवाल

पार्टी ने आदमपुर से चंद्र प्रकाश, हांसी से राहुल मक्कड़, हिसार से रामनिवास राडा, नलवा से अनिल मान, बरवाला से रामनिवास घोडेला, लोहारू से राजबीर सिंह फरटिया, दादरी से डॉ. मनीषा सांगवान, बवानीखेड़ा (एससी) से प्रदीप नरवाल, बाढड़ा से सोमबीर सिंह (श्योराण), अटेली से अनीता यादव, बावल (एससी) से डॉ. एमएल रंगा, नारनौल से राव नरेंद्र सिंह, कोसली से जगदीश यादव को मैदान में उतारा है। इसी तरह पटौदी (एससी) से पर्ल चौधरी, पलवल से करण दलाल, पृथला से रघुबीर तेवतिया, हथीन से मोहम्मद इसराइल, बड़खल से विजय प्रताप, बल्लभगढ़ से पराग शर्मा और फरीदाबाद से लखन कुमार सिंगला कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।

5 अक्टूबर को होगी वोटिंग

बता दें कि कांग्रेस ने पहली सूची में 32 और दूसरी सूची में नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। अब तक उसने 90 में से 81 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य में एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें