Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणाहरियाणा में कांग्रेस की बड़ी सर्जरी, पूर्व विधायक समेत 5 नेताओं को...

हरियाणा में कांग्रेस की बड़ी सर्जरी, पूर्व विधायक समेत 5 नेताओं को पार्टी से निकाला

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस ने गुरुवार को पूर्व विधायक रामबीर सिंह समेत 5 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 6 साल के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी किया है।

Haryana :  पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, नगर निगम चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिली थीं। इन रिपोर्टों की समीक्षा करने के बाद पार्टी ने यह फैसला लिया। निष्कासित नेताओं में पटौदी से पूर्व विधायक रामबीर सिंह, फरीदाबाद से विजय कौशिक, फरीदाबाद के वार्ड 36 से राहुल चौधरी, फरीदाबाद के वार्ड 39 से पूजा रानी और रानी के पति रूपेश मलिक शामिल हैं।

इससे पहले सात नेताओं पर किया निष्कासित

हरियाणा कांग्रेस की ओर से की गई यह दूसरी ऐसी कार्रवाई है। इससे पहले 20 फरवरी को पार्टी ने अगले महीने होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण अपने सात नेताओं तरलोचन सिंह, अशोक खुराना, प्रदीप चौधरी, मधु चौधरी, राम निवास रारा, हरविंदर और राम किशन सेन को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें