भाजपा में दौड़ी शोक की लहर, इस दिग्गज नेता का हुआ निधन

17

bjp-mp-ratanlal-kataria

चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया (Rattan Lal Kataria ) का गुरुवार को निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार थे। उनका पंजाब पीजीआई में निमोनिया का इलाज चल रहा था। कटारिया के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। आज ही पंचकूला में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कटारिया के निधन पर पीएम मोदी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने दुख जताया है।

बता दें कि हरियाणा के अंबाला से तीन बार के भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया (Rattan Lal Kataria) की मौत की जानकारी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दी। कटारिया आधी सदी से अधिक समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। कटारिया ने दो साल के कार्यकाल के बाद जुलाई 2021 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें..Lucknow: लोकभवन के सामने दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस कर रही पूछताछ  

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “सांसद और पूर्व मंत्री श्री रतन लाल कटारिया जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें सार्वजनिक सेवा और सामाजिक न्याय के लिए उनके समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।” उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

हरियाणा में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भी कटारिया के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा- पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद श्री रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज़ उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। साथ ही सीएम खट्टर ने कटारिया के निधन पर आज अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द करते हुए एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।

 कटारिया का राजनीतिक करियर

कटारिया ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा को अंबाला (सुरक्षित) सीट से लगभग 3.42 लाख वोटों के भारी अंतर हराया था। इससे पहले वह 1999 और 2014 में अंबाला लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। जबकि 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें दो बार कुमारी शैलजा से हार का सामना करना पड़ा था।