Home पंजाब AAP ने इंडिया गठबंधन से तोड़ा नाता, हरियाणा की सभी सीटों पर...

AAP ने इंडिया गठबंधन से तोड़ा नाता, हरियाणा की सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

cm-bhagwant-mann

Haryana Assembly Elections, चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव के बाद कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसी के साथ ही हरियाणा में इंडिया गठबंधन टूट गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

जानें सीएम मान ने क्या कुछ कहा

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है। हमारी दो राज्यों में सरकार है। गुजरात में हमारे पांच विधायक हैं और गोवा में दो। हमारी पार्टी के कई सांसद हैं। पूरे देश के लोग अब हमारी पार्टी को पसंद कर रहे हैं। इसलिए हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम हरियाणा में पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब को और आधा हरियाणा दिल्ली को छूता है।

ये भी पढ़ेंः-Akhilesh Yadav का मानसून ऑफर ‘100 लाओ और सरकार बनाओ’ !

हरियाणा के लोग भी चाहते हैं बदलाव-सीएम मान

हरियाणा के लोगों ने हमसे पूछा था कि आप हरियाणा में क्यों नहीं आते। हरियाणा के लोग भी बदलाव चाहते हैं, वहां के लोगों ने सभी पार्टियों को समय दिया। लेकिन, कोई भी हरियाणा के लोगों का वफादार नहीं रहा। हरियाणा में सरकार बनाने वाली सभी पार्टियों ने लूटने का काम किया। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा के लोग इस बार बदलाव चाहते हैं।

सीएम केजरीवाल भी हरियाणा से आते हैं, इसलिए हरियाणा के लोगों को भी इस बात पर गर्व है कि उनके राज्य से अरविंद केजरीवाल दिल्ली में जाकर चुनाव लड़ते हैं और पूरे देश की राजनीति को बदल देते हैं। वहीं, संदीप पाठक ने कहा कि हमारी पार्टी हरियाणा में मजबूती से सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी। हमने हरियाणा के हर गांव में जाकर जन संवाद कार्यक्रम चलाए हैं। इस दौरान जनता ने बदलाव लाने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि हम हर बूथ स्तर पर पूरी ताकत से लड़ेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version