Hariyali Teej 2024: इन 3 शुभ योगों में मनाई जाएगी हरियाली तीज, इस विधि से करें पूजा पूरी होगी मनोकामना

34
hariyali-teej-2024

Hariyali Teej 2024, नई दिल्ली: हर साल की तरह इस साल भी तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार हरियाली तीज 7 अगस्त (कल) को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था। हिंदू पंचांग के अनुसार, तीज का त्योहार श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में कई महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करती हैं।

हरियाली तीज पर बन रहे तीन शुभ योग

मान्यता है कि अगर आप इस दिन व्रत नहीं कर पाती हैं तो आपको सात्विक भोजन ही करना चाहिए। इस दिन को शादीशुदा महिलाएं बेहद खास तरीके से मनाती हैं। इस दिन वे सुंदर कपड़ों के साथ हरी चूड़ियां पहनती हैं। मेहंदी लगाना भी शुभ माना जाता है। इस दिन ज्यादातर शहरों में तीज मेले लगते हैं। इस बार तीज पर परिघ योग, शिव योग और रवि योग एक साथ आ रहे हैं। इस बार हरियाली तीज हिंदू पंचांग के अनुसार 6 अगस्त 2024 को शाम 7:52 बजे से शुरू होकर 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजे तक मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार देखा जाए तो हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त को रखा जाएगा।

महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति का रखती है व्रत

हरियाली तीज का अपने आप में एक विशेष महत्व है। हर कोई इसे अलग-अलग तरीके से मनाता है। ऐसे में कई लोग इस दिन व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करते हैं तो कहीं महिलाएं इस दिन कई तरह के आयोजन करती हैं। मान्यता है कि जो महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

हरियाली तीज हिंदू धर्म में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है। देश के अधिकांश राज्यों में इस त्योहार को खास तरीके से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं, हरी चूड़ियां पहनती हैं और हरे रंग के कपड़े पहनकर सोलह श्रृंगार करती हैं। इस दिन झूला झूलने का भी विशेष महत्व है। गांवों में इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।

ये भी पढ़ेंः- Sawan Shivratri 2024: देशभर में आज सावन शिवरात्रि की धूम, शिवालयों में लगा भक्तों का तांता

Hariyali Teej 2024:  शुभ मुहूर्त 

हरियाली तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5:30 बजे से 9 बजे तक रहेगा। शाम की पूजा का समय शाम 7 बजे से 8:30 बजे तक रहेगा। आइए अब जानते हैं कि आपको इस दिन किस तरह से पूजा करनी चाहिए।

इस दिन आपको सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनने चाहिए। महिलाएं इस दिन हरे रंग के कपड़े पहन सकती हैं, क्योंकि इस रंग को हरियाली तीज का प्रतीक माना जाता है। पूजा स्थल को साफ करें और पूजा स्थल में भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें। आपको पूजा की थाली में फल, फूल, रोली, मौली, चावल,धूप, दीप, मिठाई आदि रखनी चाहिए।

Hariyali Teej 2024: पूजा विधि

  • सबसे पहले भगवान गणेश का स्मरण करते हुए उनकी पूजा करनी चाहिए।
  • इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा शुरू करनी चाहिए। माता पार्वती को रोली और चावल चढ़ाएं।
  • पूजा के दौरान आपको हरियाली तीज की कथा सुननी चाहिए, अगर आप कथा नहीं सुन पाती हैं तो कथा जरूर सुनें।
  • इसके बाद माता पार्वती को चूड़ियां, बिंदी और सिंदूर चढ़ाएं और उन्हें सुहाग का सामान भी अर्पित करें।
  • अंत में भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें और प्रसाद बांटें।
  • रात में चंद्र दर्शन और पूजा के बाद व्रत तोड़ा जाता है। व्रत खोलने के लिए फल और मिठाई खाएं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)