spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडHaridwar News : गंगा नदी से बरामद हुआ अज्ञात महिला का शव,...

Haridwar News : गंगा नदी से बरामद हुआ अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Haridwar News : कनखल थाना क्षेत्र के प्रेम नगर आश्रम घाट के पास गंगा में एक महिला का तैरता हुआ शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कनखल पुलिस ने बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

शव मिलने में मची सनसनी     

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह गंगनहर में पीछे से एक महिला का शव बहकर प्रेम नगर घाट के पास पहुंचा और गंगनहर के चैनल में फंस गया। शव को देखकर आसपास सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना देने पर कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस की मदद से तैरते हुए शव को बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें: Pushpak Express ट्रेन हादसे पर CM Fadnavis ने जताया शोक

Haridwar News : थाना प्रभारी ने दी जानकारी   

कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि, पीछे से बहकर महिला का शव प्रेम नगर घाट के पास पहुंचा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। मृतका महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। फिलहाल महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। शव 10 से 15 दिन पुराना दिखाई देता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें