लाइफस्टाइल विशेष टॉप न्यूज़ Featured

Happy Holi Wishes: होली पर फैमिली और फ्रेंड्स को भेजें प्यार भरे ये मैसेज और Photos

blog_image_660001a40414f

Happy Holi Wishes: रंगों का त्योहार होली (Holi 2024) को लेकर लोगों काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को (धुलेंडी) रंग खेला होगा। रंगों का यह त्योहार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन बनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है।

होली पर सभी एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं और कई तरह खुशियां मनाते हैं। हिन्दू धर्म मान्यताओं के अनुसार होली पर्व की शुरूआत ब्रज में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी ने की थी। इसलिए इस पर्व का विशेष महत्व है। ऐसे में इस होली के अवसर पर अपने फैमिली और फ्रेंड्स को रंगों के इस त्योहार के शुभकामना संदेश और तस्वीरें जरूर भेजें।

 

रंगों का ये त्योहार, खुशियों की बहार लाए,

मीठी-मीठी गुझिया, जिंदगी में मिठास लाए,

होली का ये रंगीन पर्व, सबके लिए उल्लास लाए।

holika-dahan-2024

इससे पहले होली की शाम हो जाए
बधाइयों का सिलसिला आम हो जाए
भीड़ में शामिल हमारा नाम हो जाए
क्यूं ना होली की अभी से राम-राम हो जाए।

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भरी होली।

holi-2024

हाथों में रंग लिए,
दिल में उमंग लिए,
मन में खुशियां लिए,
अपनों को संग लिए,
रंगों का खुमार लिए,
चलों रंगों का त्योहार मनाएं।

प्यार के रंग से भरो पिचकारी, स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग न जाने न कोई जात न बोली, सबको हो मुबारक हो होली का त्योहार!
होली की हार्दिक शुभकामनाएं !

मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार,
वृदांवन की सुगंध, बरसाने की फुहार,
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

holi-2024-pic

त्योहार है ये खुशियों का जब सारे रंग खिलते हैं, उल्लास और उमंग से सब संग मिलते हैं।
आप और आपके पूरे परिवार को होली की ढेरो शुभकामनाएं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)