खेल विशेष Featured

Happy Birthday MS Dhoni: 42 साल के हुए माही, जब कैप्टन कूल धोनी के लिए BCCI को तोड़ना पड़ा था ये 'रूल'

ms-dhoni-birthday नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन ( MS Dhoni Birthday) मना रहे हैं। टीम इंडिया को वर्ल्ड कप दिलाने वाले माही को उनके गृह नगर से लेकर देश-विदेश से भी जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। धोनी का जन्मदिन यानी भारत के क्रिकेट प्रेमियों के लिए जश्न मनाने का एक खास मौका मिल गया है। 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्म धोनी ने क्रिकेट जगत में ऐसी छाप छोड़ी कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहते हैं।

 MS Dhoni Birthday- ने 23 साल की आयु में किया था डेब्यू

झारखंड के पहले इंटरनेशनल क्रिकेटर रहे एमएस धोनी ( MS Dhoni Birthday) ने 23 साल की उम्र में भारतीय टीम में डेब्यू करने का मौका मिला। इस दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ने मौका नहीं गंवाया और मैदान पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। धोनी ने अपने 5वें वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन जड़ दिए जिसके बाद से सुर्खियों में आए। बाद में उन्होंने अपने 5वें टेस्ट में भी 148 रनों की शानदार पारी खेली थी। माही का ये टेस्ट शतक भी फैसलाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ आया था। पाकिस्तान खिलाफ दो शुरुआती धुआंधार शतकों से धोनी ने इतनी सुर्खियों बटोरीं कि वह आगे चलकर टीम इंडिया का 'भविष्य' बन गए। महेंद्र सिंह धोनी BCCI के प्रतिभा अनुसंधान विकास विभाग (TRDW) की ही खोज थे। ये भी पढ़ें..फिल्म ’तू तू मैं मैं’ का न्यू सॉन्ग ‘पतरे कमरिया हो’ रिलीज, रोमांटिक मूड में दिखे रितेश पांडे और मधु शर्मा

जब BCCI को धोनी के लिए तोड़ना पड़ा अपना 'रूल'

दरअसल धोनी ( MS Dhoni Birthday) को 21 साल की उम्र में BCCI के TRDW योजना में शामिल किया गया था, जबकि इसके लिए 19 वर्ष की उम्र निर्धारित की गई थी। इसके पीछे काफी दिलचस्प कहानी है। बता दें कि बंगाल के पूर्व कप्तान प्रकाश पोद्दार के कहने पर धोनी को TRDW में शामिल किया गया था। पोद्दार के आग्रह पर वेंगसरकर ने फैसला किया कि प्रतिभाशाली खिलाड़ी के लिए नियम नहीं आड़े आने चाहिए। MS dhoni बताया जाता है कि पोद्दार अंडर-19 मैच देखने के लिए जमशेदपुर गये थे. उसी समय बिहार की टीम बगल के कीनन स्टेडियम में वनडे मैच खेल रही थी और गेंद बार-बार स्टेडियम से बाहर आ रही थी। इसके बाद उन्हें जिज्ञासा हुई कि अब तक गेंद को कौन मार रहा है. जब उन्होंने पता किया तो उन्हें धोनी के बारे में पता चला। वेंगसरकर ने कहा, 'पोद्दार के कहने पर 21 साल की उम्र में धोनी को टीआरडीडब्ल्यू प्रोग्राम का हिस्सा बनाया गया था।' उन्होंने बताया कि टीआरडीडब्ल्यू की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने की थी। हालाँकि, डालमिया के चुनाव हारने के बाद इसे रद्द कर दिया गया। Mahendra-singh-dhoni's

धोनी का इंटरनेशनल करियर

एमएस धोनी बेस्ट कप्तान होने के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाज और दुनिया के टॉप विकेटकीपरों में शामिल हैं। एमएस धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने टेस्ट में 6 शतक, एक दोहरा शतक और 33 अर्धशतक की मदद से कुल 4876 रन बनाये हैं। टेस्ट में उनका उच्चतम स्कोर 224 रन रहा। जबकि वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक की मदद से 10773 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 183 रन रहा। जबकि अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में उन्होंने दो अर्धशतक की मदद से कुल 1617 रन बनाये हैं। साथ ही वनडे में विकेट के पीछे 444 शिकार किए। वहीं टेस्ट 294 शिकार किया। जबकि टी20 91 शिकार विकेट के पीछे किए। इसके अलावा धोनी वनडे में दुनिया के तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)