हैप्पी बर्थडेः फिल्म ‘आशिकी 2’ ने श्रद्धा कपूर को किया इंडस्ट्री में मजबूत

68

मुबंईः मुंबई में 3 मार्च 1987 को जन्मीं श्रद्धा कपूर को आज किसी परिचय की जरूरत नही है। उन्हें अभिनेता पिता शक्ति कपूर की वजह से नहीं खुद के दमदार अभिनय की वजह से इंडस्ट्री में जाना जाता है। हाल में रिलीज बागी-3 में उन्होंने शानदार अभिनय किया है। वह आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं।

श्रद्धा कपूर गायिका भी हैं। श्रद्धा कपूर के परिवार में उनकी मां शिवांगी कपूर के साथ ही उनके बड़े भाई सिद्धार्थ भी है। श्रद्धा ने अपनी स्कूली पढ़ाई जमुना बाई नर्सी स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में अध्ययन किया। यहां उनके साथ अभिनेता टाइगर श्राफ भी पढ़ते थे। श्रद्धा कपूर ने फिल्म तीन पत्ती से सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा। इस फिल्म में श्रद्धा के अभिनय की काफी तारीफ हुई। उन्हें नवोदित अभिनेत्री के तौर पर फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस की तरह भाजपा सरकार में भी दलित, शोषित, महिलाएं सुरक्षित…

कुछ समय बाद वह फिल्म ‘लव का द एंड’ और ‘आशिकी 2’ में नजर आईं। फिल्म आशिकी 2 ने श्रद्धा के कदमों को इंडस्ट्री में मजबूत किया। इसके बाद श्रद्धा ने कई अच्छी फिल्में दीं। उनमें एक विलन, हैदर, एबीसीडी 2, बागी, अ फ्लाइंग जट्ट, हाफ गर्लफ्रेंड और स्त्री प्रमुख हैं।