Home फीचर्ड Hansika Motwani Birthday: MMS लीक से सहेली का पति चुराने तक !...

Hansika Motwani Birthday: MMS लीक से सहेली का पति चुराने तक ! हंसिका का विवादों से रहा गहरा नाता

hansika-motwani-birthday

Hansika Motwani Birthday: साउथ की पॉपुलर और ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हंसिका मोटवानी आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड और टॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह किसी न किसी विवाद की वजह से चर्चा में रही हैं। कभी हॉरमोनल इंजेक्शन की वजह से तो कभी एमएमएस लीक की वजह से… वह लाइमलाइट में बनी रही हैं। हंसिका का विवादों से पुराना नाता रहा है।

चाइल्ड आर्टिस्ट से टीवी इंडस्ट्री में मारी एंट्री

दरअसल Hansika Motwan ने टीवी इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एंट्री की थी। वह साल 2000 में ‘शाका लाका बूम बूम’ में नजर आईं और इसके बाद उन्होंने एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में भी काम किया। साल 2003 में उन्हें ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘कोई मिल गया’ में रोल ऑफर हुआ। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ विदेश चली गईं और 2007 में यानी 4 साल बाद जब उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘देसमुदुरु’ के जरिए पर्दे पर वापसी की तो हर कोई हैरान रह गया।

Hansika Motwani: हॉरमोनल इंजेक्शन लेने का लगा आरोप

उस वक्त उन पर हॉरमोनल इंजेक्शन लेने का आरोप लगा था। हंसिका को देखकर फैंस हैरान रह गए थे कि वह अचानक इतनी बड़ी कैसे हो गईं। आरोप था कि एक्ट्रेस ने जल्दी बूढ़ी दिखने के लिए अपनी मां, जो कि एक त्वचा विशेषज्ञ हैं, से हॉरमोनल इंजेक्शन लिए थे।

 

हालांकि एक्ट्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज भी किया था। वह तब भी सुर्खियों में आईं जब वह अपने से 18 साल बड़े एक्टर के साथ रोमांस करती नजर आईं। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म ‘आपका सुरूर’ में रोमांस किया था।

ये भी पढ़ेंः- Fatima Sana Shaikh ने कराया न्यू हेयरकट, सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

‘घर तोड़ने वाली महिला’ का मिला टैग

इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यूटेंट का अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा उन्हें ‘घर तोड़ने वाली महिला’ का टैग भी मिला था। दरअसल 4 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस ने जयपुर के मुंडोता फोर्ट में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उनकी शादी का एक डॉक्यूमेंट्री शो है। इस शो का नाम ‘लव, शादी, ड्रामा’ है।

बता दें कि सोहेल कथूरिया ने हंसिका की दोस्त रिंकी बजाज के साथ 2006 में गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। हंसिका उनकी शादी में भी शामिल हुई थीं। यही वजह है कि उन पर अपनी दोस्त का घर तोड़कर अपना घर बसाने का आरोप लगा था।

Hansika Motwani: MMS लीक विवाद

इसके अलावा वह एमएमएस लीक विवाद में भी रहीं। साल 2015 में एक लड़की का नहाते हुए MMS वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। दावा किया गया था कि वीडियो में हंसिका हैं। इसे लेकर बवाल मचा था, बाद में हंसिका ने खुद सफाई दी थी कि वीडियो में वह नहीं बल्कि कोई और लड़की है, जो उनकी तरह दिखती है।

इसके अलावा उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगा था। 2022 में उनकी फिल्म ‘महा’ को लेकर विवाद हुआ था। फिल्म के पोस्टर में हंसिका साध्वी का वेश धारण कर चिलम पीती नजर आई थीं।

9 अगस्त 1991 को हुआ था हंसिका का जन्म

Hansika Motwani का जन्म 9 अगस्त 1991 को मुंबई में एक सिंधी परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रदीप मोटवानी एक व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माँ मोना मोटवानी एक त्वचा विशेषज्ञ हैं। उनके माता-पिता बचपन में ही अलग हो गए थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के एक अंतरराष्ट्रीय स्कूल से पूरी की। उन्होंने हिंदी फिल्मों में कम काम किया है। लेकिन एक्ट्रेस साउथ सिनेमा में लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में फिल्में की हैं। उन्होंने 60 से अधिक फिल्में की हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version