Tuesday, March 25, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीNew Delhi: बापा नगर में गिरा 3 मंजिला मकान का आधा हिस्सा,...

New Delhi: बापा नगर में गिरा 3 मंजिला मकान का आधा हिस्सा, 12 लोग घायल

New Delhi : राजधानी दिल्ली के मध्य जिले के करोलबाग स्थित बापा नगर में बुधवार सुबह तीन मंजिला एक मकान आधा हिस्सा गिर गया। इसमें कई लोग दब गए, मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मकान के मलबे में दबे 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

12 लोगों को किया गया रेस्क्यू     

मध्य जिले के डीसीपी एम हर्ष वर्धन के अनुसार बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि, बापा नगर में तीन मंजिला एक मकान गिर गया है। उसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोपहर 12.30 बजे तक 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। इन सभी घायलों का RML अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: राजधानी लखनऊ समेत इन 52 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

नवनियुक्त सीएम आतिशी ने जताया दुख   

दिल्ली की नामित मुख्यमंत्री आतिशी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, उन्होंने सूचना मिलते ही जिलाधिकारी से बात कर पीड़ितों को हर संभव राहत पहुंचाने को कहा है। उन्होंने बताया कि इस हादसे को लेकर उन्होंने दिल्ली नगर निगम के मेयर से भी बात की है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, इस साल बहुत बारिश हुई है, ऐसे में इस तरह के हादसे होने की आशंका लगातार बनी हुई है।उन्होंने दिल्ली वासियों से आग्रह किया कि, जिस किसी मकान में हादसे की आशंका हो तो तत्काल प्रशासन और निगम को सूचना दें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें