Home मध्य प्रदेश Mp News : पेड़ से बंधे मिले युवक-युवती के अधजले शव, जांच...

Mp News : पेड़ से बंधे मिले युवक-युवती के अधजले शव, जांच में जुटी पुलिस

mp-news

Mp News : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर में रविवार को पेड़ से बंधे युवक और युवती के अधजले शव बरामद किए गए। सूचना मिलने के बाद लवकुश नगर SDPO समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों मृतकों की पहचान भी हो गई है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल 

आशंका जताई जा रही है कि, किसी ने युवक-युवती के हाथ जंजीरों से बांधकर उन्हें पेड़ से बांधा और जला दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि, पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर मामले को जल्द सुलझाने में लगी है।

जानकारी देते हुए SDPO नवीन दुबे ने बताया कि, मृतकों की पहचान हो गई है। आगे की जांच के लिए अन्य टीमें बुलाई जा रही हैं। मृतक युवती की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि, शनिवार से युवती लापता थी जिसके बाद रविवार को स्थानीय लोगों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले क्रिकेट से ब्रेक लेकर पैट कमिंस ने चौंकाया

 Mp News: पेड़ से लटके मिले दोनों के शव   

जानकारी के अनुसार, युवती लवकुश नगर की रहने वाली है और युवक गौरिहार थाना क्षेत्र के खड्डी गांव का बताया जा रहा है। दोनों के शव पेड़ों से जंजीर से बंधे थे और जंजीर में ताला लगा था। घटनास्थल के पास ही दोनों के मोबाइल और एक ईयरफोन मिले हैं। इसके साथ ही युवती का पर्स भी घटनास्थल पर मिला है और कुछ पैसे भी बिखरे मिले हैं। घटना को अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है। हालांकि, इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version