Home मनोरंजन अभिनेत्री Khushi Kapoor ने पेट्स के साथ शेयर कीं तस्वीरें, अपने घर...

अभिनेत्री Khushi Kapoor ने पेट्स के साथ शेयर कीं तस्वीरें, अपने घर को बताया चिड़ियाघर

khushi-kapoor

Mumbai: अभिनेत्री Khushi Kapoor अपने पेट्स के साथ वीकेंड बिता रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। खुशी कपूर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपने पेट डॉग्स के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। इनमें उनके पेट्स घर के आस-पास घूमते नजर आ रहे हैं। वहीं खुशी ने इस फोटो के कैप्शन में सिर्फ इतना लिखा, ‘मेरा घर’। वहीं इससे पहले एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने घर को ‘चिड़ियाघर’ बताया था।

‘द आर्चीज’ से की करियर की शुरुआत 

बता दें, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर ने ‘द आर्चीज’ से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी। Janhvi Kapoor की बहन Khushi Kapoor  ने इस फिल्म में कई कलाकारों के साथ काम किया था। ‘द आर्चीज’ में उनके साथ अगस्त्य नंदा, सुहाना खान, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, अदिति ‘डॉट’ सहगल और युवराज मेंडा भी थे। यह फिल्म एक काल्पनिक रॉक बैंड ‘द आर्चीज़’ का लाइव-एक्शन रूपांतरण है, जो 1960 के एनिमेटेड कार्टून, ‘द आर्ची शो’ में दिखाई दिया था।

जुनैद खान के साथ करेंगी अगली फिल्म   

वहीं जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को समीक्षकों ने पसंद नहीं किया था और काफी आलोचना की थी। बता दें, खुशी कपूर अपनी अगली फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ दिखाई देंगी। वहीं इस फिल्म का निर्देशन ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ फेम अद्वैत चंदन कर रहे हैं। यह हिट तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लव टुडे’ का रूपांतरण है। कथित तौर पर फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है और इसके बाद इसी साल जून में इसका दूसरा शेड्यूल दिल्ली-एनसीआर में शुरू हुआ था।

फिल्म ‘नादानियां’ में इब्राहिम अली खान के साथ दिखाई देंगी 

बता दें, खुशी के अगले प्रोजेक्ट में ‘नादानियां’ भी है, जिसमें वह सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान के साथ नजर आएंगी। पिछले साल दिसंबर में पता चला था कि धर्मा प्रोडक्शंस की डिजिटल शाखा एक ‘डायरेक्ट-टू-ओटीटी’ फिल्म की योजना बना रही है।

ये भी पढ़ें: Ghaziabad: पिंकी चौधरी को राखी बांधने जेल पहुंची महिलाएं, पुलिस ने रास्ते में ही रोका

यह शाउना गौतम के निर्देशन में पहली फिल्म होगी। बाद में करण जौहर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शाउना को उनकी पहली फिल्म के लिए बधाई दी थी। हालांकि, फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version