Haldwani News : हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान पूरे जोरों पर है। नगर निगम की टीम शहर के तमाम हिस्सों में इन दिनों जेसीबी लेकर पहुंच रही है और अतिक्रमण को हटाने का काम किया जा रहा है। पूर्व चेतावनी और बार-बार नोटिस के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया तो अब अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस फोर्स के साथ नगर निगम की टीम स्वयं मैदान उतरी है।
अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
आज नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान में आज हल्द्वानी शहर के महापौर गजराज सिंह बिष्ट खुद मौके पर मौजूद थे। हल्द्वानी महापौर का कार्यभार संभालने के बाद संभवतया यह पहली कार्रवाई है। महापौर के पहुंचने से पूर्व थाना अध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने लाउडस्पीकर चेतावनी भी जारी की।
ये भी पढ़ेंः- Delhi: दिल्ली में यमुना की सफाई शुरू, नदी में उतरीं कचरा हटाने वाली मशीनें
Haldwani News : लोगों में अफरा-तफरी का माहौल
इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने महापौर से बातचीत कर बुल्डोजर वापस भेजने की याचना भी की लेकिन महापौर ने भी एक न सुनी।महापौर गजराज ने कहा कि अतिक्रमण हटाना बेहद जरूरी है। अभियान में नगर आयुक्त आदरणीय रिचा सिंह, थानाध्यक्ष वनभूलपुरा आदरणीय नीरज भाकुनी, समेत अन्य मौजूद रहे।