Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणाहैकर्स ने खाते से उड़ाए सवा लाख , बिना OTP शेयर किए...

हैकर्स ने खाते से उड़ाए सवा लाख , बिना OTP शेयर किए हुई घटना

Haryana News : पलवल में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से महज चार मिनट में 1.39 लाख रुपए उड़ा लिए। चांदहट के धर्मवीर ने बंधन बैंक की पलवल शाखा में नेट बैंकिंग सुविधा शुरू करवाई थी। कुछ दिनों बाद उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया, जिसके बारे में उन्होंने बैंक कर्मी से संपर्क किया। मामले की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिना OTP शेयर किए खाते से कटे पैसे      

मिली जानकारी के अनुसार धर्मवीर को बैंक कर्मी ने उन्हें ओटीपी किसी से शेयर न करने की सलाह दी। हालांकि धर्मवीर ने ओटीपी किसी से शेयर नहीं किया, फिर भी उनके खाते से तीन अलग-अलग लेनदेन में 50 हजार, 50 हजार और 39 हजार रुपए निकाल लिए। जैसे ही पीड़ित को ट्रांजैक्शन के मैसेज मिले, उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया और अपना खाता फ्रीज करवा दिया। इसके साथ ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ेंः- Delhi: दिल्ली में यमुना की सफाई शुरू, नदी में उतरीं कचरा हटाने वाली मशीनें

थाना प्रभारी ने दी जानकारी    

साइबर क्राइम थाना प्रभारी नवीन कुमार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साइबर तकनीक का उपयोग करते हुए मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। यह घटना साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता की आवश्यकता को रेखांकित करती है और बताती है कि नेट बैंकिंग का उपयोग करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें