Sunday, March 16, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशGyanvapi case: परिसर में पूरे दिन चला ASI का सर्व, कल भी...

Gyanvapi case: परिसर में पूरे दिन चला ASI का सर्व, कल भी जारी रहेगी…

 

वाराणसीः इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने शुक्रवार को ज्ञानवापी परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच पूरे दिन सर्वेक्षण किया। शनिवार को भी सर्वे किया जाएगा।

पहले दिन का सर्वे पूरा होने के बाद एएसआई की टीम और हिंदू पक्ष के वादी और वकील परिसर से बाहर आये। पहले दिन के सर्वे कार्य से हिंदू पक्ष के अधिवक्ता व वादकारी संतुष्ट दिखे। हालांकि, सर्वे में क्या हुआ, इसकी जानकारी देने से बचते हुए वादी पक्ष के वकील ने कहा कि एएसआई की टीम और विशेषज्ञों ने एक-एक बिंदु की बारीकी से जांच की और फोटोग्राफी भी करायी। ज्ञानवापी परिसर के आसपास मैपिंग और सैंपलिंग का काम किया गया है।

एएसआई की टीम ने सुबह करीब आठ बजे से ज्ञानवापी परिसर में सर्वे शुरू किया। दोपहर 12.30 बजे शुक्रवार की नमाज के लिए सर्वे कुछ देर के लिए रोक दिया गया। दोपहर दो बजे के बाद दोबारा सर्वे शुरू हुआ। सर्वे के लिए पूरे ज्ञानवापी परिसर को 4 ब्लॉक में बांटा गया है। चारों तरफ कैमरे लगे हैं। वीडियोग्राफी कराई जा रही है। टीम ने ज्ञानवापी की पश्चिमी दीवार का भी दौरा किया। इसके बाद दीवार की बारीकी से स्कैनिंग की जा रही है। कलाकृतियों का सत्यापन कर उसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को प्रतिवादी मुस्लिम पक्ष को झटका दिया। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के निर्देश पर ज्ञानवापी में चल रहे एएसआई सर्वे पर स्टे देने से इनकार करते हुए कहा कि हम हाई कोर्ट के आदेश में दखल क्यों दें?

यह भी पढे़ंः-सातवीं मंजिल से छलांग लगाकार पति-पत्नी ने की आत्महत्या, कई दिनों से…

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत

विश्व वैदिक सनातन संघ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि अब ज्ञानवापी परिसर की पूरी सच्चाई देश-दुनिया के सामने आयेगी। एएसआई सर्वेक्षण में मिले ऐतिहासिक पौराणिक साक्ष्यों के आलोक में अब फैसला हिंदुओं के पक्ष में आएगा और भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें