spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमध्य प्रदेशGwalior Road Accident : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, मौके पर...

Gwalior Road Accident : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, मौके पर तीन युवकों की मौत, दो घायल

Gwalior Road Accident : शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पांच दोस्तों की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा है कि, हादसा इतना तेज था कि, कार के डिवाइडर के टकराने के बाद उसके तीन टुकड़े हो गए।

तीन युवकों की मौके पर मौत  

कार सवार पांच से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के विनय नगर, चंदन नगर, नदीपार टाल और थाटीपुर में रहने वाले पांच दोस्त संजय धाकड़ नामक युवक की कार में सवार होकर गुरुवार देर रात शीतला माता के दर्शन करने के लिए सातऊ की पहाड़िया पर गए थे।

वहां, से वापसी के दौरान शुक्रवार सुबह ग्वालियर-झांसी हाइवे पर ग्राम सिथौली के पास यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार की हालत देखकर पुलिस सहित अन्य सहम गए। कार के तीन टुकड़े हो चुके थे।

ये भी पढ़ें: दो नवंबर को गंगोत्री और भाई दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री के कपाट

Gwalior Road Accident, घायलों का कराया जा रहा इलाज   

पुलिस के अनुसार, हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान संजय धाकड़ और विवेक जोशी ऋतिक मांझी के रूप में हुई है। वहीं, अंकित और मोहिल नामक दो युवक घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें