मध्य प्रदेश Featured

Janmashtami: घर-घर जन्मे कन्हैया, नन्द घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के भजनों से गूंजा शहर

Janmashtami Janmashtami 2023: 'नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' के जयकारों के साथ गुरुवार को मध्य प्रदेश में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण का अद्भुत शृंगार किया गया और रात 12 बजे मंदिरों में बैंडबाजे और आतिशबाजी के साथ भगवान का जन्म हुआ। भगवान को भी सुन्दर वस्त्र पहनाये गये। इसके बाद माखन-मिश्री, चरणामृत, सिंघाड़े की पंजरी और सेव व केला आदि का वितरण किया गया। वहीं घरों में भी कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को पूरा शहर कृष्णमय नजर आया। मंदिरों के बाहर की रौनक देखते ही बन रही थी। इसके अलावा सुंदर झांकियां लोगों का मन मोह रही थीं।

झांकियों के दर्शन एवं प्रसाद वितरण

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव ( Janmashtami ) पर श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर, गिर्राज मंदिर, राम मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, गोपाल आदि मंदिरों पर फूल बंगले सजाकर आकर्षक विद्युत सजावट की गई और रात्रि में भगवान का जन्म हुआ। इस दौरान मंदिरों के मुख्य द्वारों को गुब्बारों से सजाया गया था। सुबह 9 बजे भगवान श्री चक्रधर एवं श्री गिर्राजधरन का अभिषेक एवं शहनाई वादन, शाम 5 बजे झांकियों का दर्शन एवं प्रसाद वितरण, रात 10 बजे भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक, दोपहर 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का प्राकट्य एवं आरती का आयोजन किया गया। श्री सनातन धर्म मंदिर। इसके साथ ही जगह-जगह झांकियां आदि भी सजाई गईं। ये भी पढ़ें..Sanatana Dharam पर मचा घमासान, INDIA पर बरसे अनुराग ठाकुर-सिंधिया और हरदीप पुरी

लड्डू गोपाल की मूर्ति और पालने की हुई जमकर बिक्री

द्वारिकाधीश मंदिर में विदेशी भक्तों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिला कीर्तन, महाभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाया गया। भगवान की पोशाक, मूर्ति और पालने की हुई जमकर बिक्री : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दिन शहर में भगवान कृष्ण के रंग-बिरंगे और सुंदर वस्त्र, लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति और भगवान को झुलाने के लिए पालने की जमकर बिक्री हुई. इस दिन पूजा के लिए लोगों ने पन्ना और चमकीली राखी भी खरीदीं। इसके साथ ही फूल-पत्तियों की भी जमकर खरीदारी हुई। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)