Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डIndia Got Latent: इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़ा विवाद, 10 से ज्यादा...

India Got Latent: इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़ा विवाद, 10 से ज्यादा लोगों को समन जारी

India Got Latent: गुवाहाटी पुलिस ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़े एक विवादित मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने इस मामले में 10 से ज्यादा लोगों को समन भेजा है। सभी को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए गुवाहाटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि 10 से ज्यादा लोगों को गुवाहाटी साइबर पुलिस स्टेशन जाकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया है।

पुलिस ने शो से जुड़े सभी लोगों को कुछ दिनों का समय दिया है ताकि वे अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर जांच में सहयोग कर सकें। गुवाहाटी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और इस मामले में सभी तथ्यों की जांच करने में जुटी है।

India Got Latent: रणवीर इलाहाबादिया को किया तलब

इस मामले से जुड़े अन्य अहम पहलुओं की जांच के लिए गुवाहाटी पुलिस की एक विशेष टीम बुधवार को मुंबई पहुंची। माना जा रहा है कि शो से जुड़े विभिन्न पक्षों से जानकारी जुटाने के लिए पुलिस अधिकारियों की टीम मुंबई में मौजूद है और जल्द ही और सबूत व गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इससे पहले मुंबई पुलिस ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को गुरुवार को पुलिस स्टेशन तलब किया था।

ये भी पढ़ेंः- मां-बाप पर अश्लील जोक्स…रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना पर FIR

समय रैना को दूसरी बार भेजा समन

महाराष्ट्र साइबर सेल ने गुरुवार को समय रैना को अभद्र टिप्पणियों को लेकर दूसरी बार समन भेजा है। साइबर सेल ने समय रैना को 17 फरवरी को जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया है। समय रैना के वकील ने साइबर सेल को बताया था कि समय रैना अमेरिका में हैं और वह 17 मार्च को देश लौटेंगे। वहीं, साइबर सेल ने समन भेजकर रैना को 17 फरवरी को पेश होने का निर्देश दिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें