spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डगुलमर्ग का स्की रिसॉर्ट बना कश्मीर की सबसे ठंडी जगह , ...

गुलमर्ग का स्की रिसॉर्ट बना कश्मीर की सबसे ठंडी जगह , माइनस में दर्ज किया गया पारा

J&k Weather Update: कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है और गुलमर्ग का स्की रिसॉर्ट कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान बन गया है। मौसम विभाग ने कहा कि, दक्षिण कश्मीर में पहलगाम और कोकरनाग के साथ-साथ उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा सहित कश्मीर के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश हुई।

बता दें, बुधवार को छिटपुट हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। गुरुवार से मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में गुलमर्ग -7.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जिससे यह क्षेत्र में सबसे ठंडे इलाकों में से एक बन गया।

J&k Weather Update: पहलगाम में रात का तापमान -3.6 डिग्री सेल्सियस    

दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में रात का तापमान -3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछली रात से थोड़ा अधिक है। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: Delhi Election : सुबह 11 बजे 19.5% मतदान, राष्ट्रपति-केजरीवाल समेत दिग्गजों ने डाला वोट

J&k Weather Update: मौसम विभाग ने जताई बर्फबारी की संभावना      

मौसम विभाग ने 9 से 12 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि 9 और 10 फरवरी को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 11 और 12 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे और छिटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 
सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें