Sunday, March 9, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशGujrat Road Accident : 35 फीट गहरी खाई में गिरी बस ,...

Gujrat Road Accident : 35 फीट गहरी खाई में गिरी बस , हादसे में 5 यात्रियों की मौत , 35 घायल

Gujrat Road Accident : डांग जिले के सापुतारा घाटी में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। नासिक की ओर से आ रही बस डांग-आहवा जिले के सापुतारा से ढाई किलोमीटर दूर मालेगाम फॉरेस्ट गेस्टहाउस के सामने 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में मध्यप्रदेश के 48 तीर्थयात्री सवार थे जो विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए निकले थे।

35 फीट गहरी खाई में गिरी बस  

जानकारी के अनुसार सापुतारा के पास निजी बस 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। बता दें, हादसे में 2 महिला और 3 पुरुषों की मौत हो गई। मृतकों में ड्राइवर रतनलाल जाटव, भोलाराम कोसवा, बीजरोनी यादव , गुड्डी राजेश यादव, कैलाशबाई बिरपाल यादव के नाम शामिल है।

35 घायलों को कराया गया भर्ती

वहीं, 35 घायलों में कुछ को गंभीर चोट लगी है। घायल एक व्यक्ति को रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद जिला प्रशासन की ओर से सतर्कता बरतते हुए खाई में भी खोजबीन शुरू की गई।

ये भी पढ़ें: MahaKumbh 2025 : बसंत पंचमी पर अमृत स्नान से पहले महाकुंभ में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

Gujrat Road Accident : बस बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त     

जानकारी के अनुसार सभी यात्री धार्मिक प्रवास के लिए 23 दिसंबर को मध्यप्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिले से चार निजी बसों के जरिए उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के धार्मिक स्थलों की ओर रवाना हुए थे। इनमें से एक बस रविवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें