Hardik Pandya ने क्यों छोड़ा Gujarat Titans का साथ ? टीम के डायरेक्टर ने बताई वजह

0
47

IPL-2024-Hardik-Pandya

Hardik Pandya traded to Mumbai Indians: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर व गुजरात टाइटंस के पूर्व हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी पुरानी IPL टीम मुंबई इंडियंस में लौट आए हैं। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने साल 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए IPL में डेब्यू किया था। इसके बाद अपने खेल की बदौलत वह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने और कप्तान भी। हार्दिक पांड्या 7 सीजन यानि आईपीएल 2021 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रहे, हालांकि 2021 IPL के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2022 मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया।

दरअसल मेगा ऑक्शन से पहले कोई भी टीम अपने चार खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रित बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड को चुना था। जबकि हार्दिक को जाने दिया। लेकिन इससे पहले कि वह दोबारा नीलामी में जाते, उन्हें नई IPL टीम गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया। लेकिन अब वह गुजरात से अलग हो गए हैं और ट्रेड डील (IPL 2024 Most Expensive Trade Deal) के तहत फिर से मुंबई इंडियंस में लौट गए हैं।

मुंबई हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ रुपये देकर बुलाया वापस

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) 7 सीजन यानि आईपीएल 2021 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रहे, लेकिन आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 से पहले वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा बने। गुजरात ने न केवल हार्दिक पांड्या को खरीदा, बल्कि उन्हें अपना कप्तान भी बनाया। हार्दिक ने भी GT को निराश नहीं किया और साल 2022 में पहली बार खिताब पर कब्जा किया। इसके बाद 2023 के आईपीएल में भी उनकी टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। अब एक बार फिर पांड्या अपनी पुरानी आईपीएल टीम एमआई के साथ जुड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें..IND vs AUS T20: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मुकाबला आज, इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया

इस बीच खुलासा हुआ कि गुजरात टाइटंस एक सीजन के लिए हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ रुपये दे रही थी। बताया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस भी उन्हें इतनी ही रकम देगी। हालांकि ऐसी खबरें पहले से ही आ रही थीं कि हार्दिक पंड्या वापस मुंबई इंडियंस में जा रहे हैं, लेकिन इस पर आखिरी मुहर 27 नवंबर को लग गई है। लेकिन 15 करोड़ रुपये मिलने के बाद भी हार्दिक पंड्या ट्रेड डील में सबसे महंगे खिलाड़ी नहीं हैं।

हार्दिक ने क्यों छोड़ा गुजरात टाइटंस का साथ ?

अब एक ही सवाल लोगों के जहन में है कि हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई इंडियंस में वापस क्यों गए? हालांकि अब इस सवाल का जवाब गुजरात टाइटंस के क्रिकेट डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने दिया है। गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा कि हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस में वापस जाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद हमने हार्दिक के फैसले का सम्मान किया।

इस तरह हार्दिक पांड्या फिर से मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए। हालांकि, पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने शानदार खेल दिखाया और दो बार फाइनल में पहुंची। लेकिन दूसरी बार गुजरात टाइटंस अपना खिताब बचाने में नाकाम रही। आईपीएल 2023 के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को आखिरी गेंद पर हराया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)