ठाकोर समुदाय ने लड़कियों के मोबाइल रखने पर लगाया प्रतिबंध, बताई ये चौकाने वाली वजह…

0
42

 girls-mobiles-ban

पालनपुरः गुजरात के ठाकोर समुदाय ने लड़कियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। समुदाय का मानना है कि लड़कियों का मोबाइल रखना सही नहीं है। यह प्रस्ताव कांग्रेस विधायक वाव गेनीबेन ठाकोर की उपस्थिति में पारित किया गया। समुदाय ने परंपराओं में सुधार लाने के लिए प्रस्ताव पारित करते कर लड़कियों को मोबाइल फोन का उपयोग करने से रोक लगाने का फैसला किया।

लड़कियों और लड़कों के बीच दोस्ती, प्रेम संबंधों या अंतरजातीय विवाहों का उल्लेख किए बिना समुदाय का विचार था कि नाबालिग लड़कियों में सेल फोन के इस्तेमाल के कारण बहुत सारी गलत चीजें हो रही हैं, और इसलिए उन्हें सेल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। दरअसल गांव के लोग पंचायत के इस फरमान को अपना संविधान मानते हैं। पंचायत में समुदाय के लोग अपने लिए नियम तय करते हैं। इस नए नियम के अनुसार अविवाहित लड़कियों का मोबाइल फोन रखना ठाकोर समाज के नियम का उल्लंघन और अपराध माना जाएगा।

ये भी पढ़ें..95 फीसदी छापे विपक्षी नेताओं के ठिकानों पर, छत्तीसगढ़ में ईडी की छापेमारी पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

यह प्रस्ताव कांग्रेस विधायक वाव गनीबेन ठाकोर की उपस्थिति में पारित किया गया। यह घटना रविवार को बनासकांठा जिले के भाभर तालुका के लुनसेला गांव में हुई। उन्होंने सगाई और विवाह समारोहों में अनुमति प्राप्त मेहमानों की संख्या को सीमित करने का सुधार कदम उठाया। प्रस्ताव के अनुसार, केवल 11 लोगों को सगाई या विवाह समारोह में शामिल होना चाहिए, प्रत्येक गांव में ठाकोर समुदाय के सदस्यों की अच्छी संख्या है, उन्हें सामूहिक विवाह की व्यवस्था करनी चाहिए, और शादी और सगाई पर खर्च को नियंत्रित किया जाना चाहिए। शादी में डीजे साउंड सिस्टम नहीं रखना चाहिए।

इसके अलावा, समुदाय को सगाई के बाद संबंध तोड़ने वाले परिवारों पर जुर्माना लगाना चाहिए। जुर्माने के रूप में एकत्रित धन का उपयोग शिक्षा और सामुदायिक सुविधाओं के निर्माण के लिए किया जाना चाहिए। यदि बालिकाएं उच्च शिक्षा के लिए शहर जा रही हैं तो ग्राम समुदाय के सदस्यों को उनके लिए परिवहन की व्यवस्था करनी चाहिए, जैसा कि प्रस्ताव में उल्लेख किया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)