Gujarat Elections: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया-प्रियंका भी शामिल

33
congress

नई दिल्लीः गुजरात चुनाव में अब बहुत ज्यादा वक्त नहीं बचा है। हर पार्टी जोर शोर से प्रचार अभियान में जुटी है। इसी के तहत कांग्रेस ने भी मंगवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की ओर से जारी लिस्ट में स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 40 लोगों के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें..भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हुआ TATA Nexon के इलेक्ट्रिक वाहनों का पहला बैच, एयर चीफ ने दिखाई हरी झंडी

कांग्रेस ने युवा नेता कन्हैया कुमार को स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया है। गुजरात विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट, जिग्नेश मेवाणी भी कांग्रेस के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसम्बर को मतदान कराया जाएगा। यहां मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। राज्य में दो चरणों में सभी 182 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे। पहले चरण के मतदान में 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, दूसरे चरण की वोटिंग में 93 सीटों पर मतदान होगा। गुजरात में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)