उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

Gujarat Election: गुजरात चुनाव में CM योगी की एंट्री, आज तीन जनसभाओं को करेंगे संबोध‍ित

yogi
yogi

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायर ब्रांड नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुजरात चुनाव में इंट्री होने जा रही है। हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद गोरक्ष पीठाधीश्वर गुजरात में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ आज पहले दिन गुजरात विधानसभा चुनाव चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। यहां उनकी 3 विधानसभाओं में रैली होगी।

ये भी पढ़ें..IND vs NZ T20 : न्यूजीलैंड के खिलाफ आज नई शुरुआत करने उतरेगा भारत, जानें कहां और कब देख सकते हैं मैच

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ आज मोरबी, भरूच, सूरत जिलों में तीन जनसभाओं को संबोध‍ित करेंगे। योगी आदित्यनाथ उप्र के मुख्यमंत्री के साथ ही गोरक्ष पीठाधीश्वर भी हैं। गोरक्ष पीठ के फॉलोअर देश भर में फैले हुए हैं। बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग भी गुजरात में रह रहे हैं। वैसे तो गुजरात का विधान सभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व पर केन्द्रित रहने वाला है लेकिन जानकारों का मानना है कि योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार का भी बड़ा असर दिखाई देगा। यही वजह है कि पार्टी ने योगी का कार्यक्रम लगाया है।

कार्यकर्ता से लेकर मंत्री तक की लगी है ड्यूटी

गुजरात चुनाव में भाजपा की उप्र इकाई ने करीब सवा दो सौ प्रवासी कार्यकर्ताओं की टीम भेजी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश पाल की अगुआई में उन कार्यकर्ताओं को विधान सभा क्षेत्र स्तर पर लगाया गया है। योगी सरकार के कई मंत्रियों के भी वहां चुनावी कार्यक्रम लगे हैं।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुजरात दौरे से वापस आए हैं। दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को खतौली विधान सभा में नामांकन के बाद गुजरात के लिए रवाना हो गए हैं।

ब्रजेश पाठक के सहयोगी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री 20 नवम्बर तक पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं करेंगे। उप्र सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर जैसे कई अन्य नेता गुजरात चुनाव में प्रचार करके वापस आए हैं। दसूरे नेताओं के जाने का सिलसिला जारी है।

2 चरणों में होंगे मतदान

बता दें कि गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरणों 1 और 5 दिसम्बर में मतदान होगा। जबकि 8 दिसम्बर को हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात चुनाव के भी नतीजे आएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ आज पहले दिन गुजरात विधानसभा चुनाव चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। यहां उनकी 3 विधानसभाओं में रैली होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)