राघव-परिणीति के बीच बढ़ रहीं नजदीकियां, एयरपोर्ट पर साथ नजर आए

75

raghav-parineeti

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले परिणीति को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया गया था। परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा के साथ एक फिर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद परिणीति और राघव चड्ढा के रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई है। परिणीति और राघव चड्ढा का वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी। उसके बाद पंजाबी सिंगर हार्डी सिंधु ने भी परिणीति और राघव चड्ढा को विश किया। अब इन दोनों की शादी की बातें सामने आई हैं।

ये भी पढ़ें..Alia-Rashmika Video: आलिया-रश्मिका ने साॅन्ग ‘नाटू-नाटू’ पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो…

इसी तरह परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को साथ देखा जा चुका है। परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा के साथ एक फिर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों का वीडियो पैपराजी ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो देख नेटिजन्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने कहा, ये दोनों निश्चित रूप से शादी कर रहे हैं और कई लोगों ने परिणीति और राघव चड्ढा को विश भी किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)