Monday, March 24, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeटॉप न्यूज़Sheikh Shahjahan 10 दिन की पुलिस रिमांड पर, गिरफ्तारी पर राज्यपाल ने...

Sheikh Shahjahan 10 दिन की पुलिस रिमांड पर, गिरफ्तारी पर राज्यपाल ने जताया संतोष

West Bengal, Sheikh Shahjahan: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले में मुख्य आरोपित शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने संतुष्टि जाहिर की है। उन्होंने गुरुवार कहा कि, ‘मुझे इस बात से खुशी है कि अब चीजें सही दिशा में हो रही हैं।’ गवर्नर ने इस बारे में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। इस बारे में उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी की खबर फिलहाल संतोषजनक है। उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

55 दिन से फरार था Sheikh Shahjahan

उल्लेखनीय है कि, संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों पर हमले के 55 दिन बाद, पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शेख शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के समय और स्थान पर चुप्पी साधे हुए हैं। शाहजहां के फरार रहने को लेकर राज्य प्रशासन काफी समय से दबाव में था। संदेशखाली में स्थानीय लोगों द्वारा उसे उत्तर 24 परगना जिले और उसके आसपास देखे जाने का दावा किया गया था। राज्य की पुलिस पर उसे संरक्षण देने का आरोप भी लगाया गया था।

युवाओं के लिए खुशखबरी, 80 फीसदी कंपनियां इस साल देंगी ज्यादा नाकरियां

10 दिन की पुलिस रिमांड पर Sheikh Shahjahan

आपको बता दें कि शेख शाहजहां को बीते गुरूवार की तड़के सुबह को 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आज जिला अदालत में पेश किया गया है। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी TMC नेता शेख शाहजहां को बशीरहाट कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। शेख को बंगाल पुलिस ने गुरुवार सुबह नॉर्थ 24 परगना के मीनाखान इलाके से उसे गिरफ्तार किया था, शेख शाहजहां 55 दिन से फरार था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें